PALIKA-चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने दिये वाटर कूलर का सर्वे कराने के निर्देश

मुजफ्फरनगर। शहर में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगरपालिका परिषद् के द्वारा कई स्थानों पर नये नलकूप स्थापित करने के साथ ही हैंडपम्प रिबोर का काम तेजी से शुरू किया गया है, इसी बीच पालिका चेयरपर्सन ने जनता के बीच मिल रही शिकायतों को दृष्टिगत रखते हुए शहर में लगाये गये पालिका के वाटर कूलरों को भी ठीक कराये जाने के निर्देश जलकल विभाग को दिये हैं। इसके साथ ही उन्होंने शहर में लगे वाटर कूलरों की पूरी सूची और उनकी अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट भी विभाग से तलब की है। समय रहते सभी वाटर कूलरों को ठीक करते हुए पेयजलापूर्ति के लिए प्रयोग शुरू कराने के लिए कहा गया है।

बता दें कि शहर में करीब 70 स्थानों पर पालिका के द्वारा पेयजलापूर्ति के लिए शीतल जल उपलब्ध कराने को वाटर कूलर लगवाये गये थे। देखरेख के अभाव के कारण इनमें से अधिकांश की हालत दयनीय हो गयी है। कई वाटर कूलर तो जर्जर अवस्था में होने के कारण उनका कोई भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में व्यापारियों और आम जनता के द्वारा पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप से काफी दिनों से शिकायत की जा रही थी। गर्मी तेज होने के कारण इन वाटर कूलरों को सही कराने की मांग भी लोगों ने की। इसी को लेकर पालिका चेयरपर्सन द्वारा जलकल विभाग के जेई धर्मवीर सिंह को निर्देश दिये हैं कि वो जनता के मांग पर शहर में विभिन्न स्थानों पर लगाये गये वाटर कूलरों को सही कराकर पेयजल व्यवस्था सुचारू करायें। इसके लिए उन्होंने जेई जलकल से शहर में लगे पालिका के वाटर कूलरों की अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट तलब करते हुए उनको सर्वे कराने के निर्देश दिये हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पर्चा निरस्त होने पर कचहरी में प्रत्याशियों का हंगामा

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि पिछले कई दिनों से शहर के लोगों से शिकायत मिल रही थी कि पालिका के द्वारा पूर्व में लगवाये गये वाटर कूलरों में अधिकांश की हालत खराब है। वो संचालन की स्थिति में नहीं है। गर्मी के मौसम को देखते हुए उन्होंने इसके लिए जलकल विभाग के अवर अभियंता से रिपोर्ट तलब की है, उनको स्थलीय निरीक्षण करते हुए सर्वे रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। जहां जहां वाटर कूलर बंद किये गये हैं, उनको एक सप्ताह के भीतर ठीक कराने के साथ ही चालू कराये जाने के लिए हम प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में पालिका के स्तर से शहर के मंदिरों, मस्जिदों के पास और विद्यालयों में बच्चों के लिए आवश्यकता के दृष्टिगत नये वाटर कूलर भी रखवाने का काम किया जा रहा है। पालिका जलकल विभाग के अवर अभियंता धर्मवीर ने बताया कि पालिका चेयरपर्सन के द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में काम किया जा रहा है। वो स्वयं टीम के साथ सर्वे के लिए जुट गये हैं। पालिका के शहर में लगे अधिकांश वाटर कूलरों में काफी खामी की शिकायत है। इसी को लेकर सर्वे के बाद सामने आने वाली खामियों को दुरुस्त करते हुए उनको जल्द ठीक कराकर पानी की सप्लाई शुरू कराई जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  के मंत्री पर हमला — रास्ते में गाड़ी रोककर की अभद्रता

Also Read This

एक और टीएमसी सांसद से मारपीट, काले झंडे दिखाए चोर-चोर के लगे नारे

पश्चिम बंगाल- टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी पर हमले का दावा किया जा रहा है। कल्याण बनर्जी हुगली में कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया। टीएमसी का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी पर हमला किया।पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी आज टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने गए थे। दावा किया गया है कि उसी दौरान उन पर हमला हुआ। गौरतलब है कि कल टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के साथ

Read More »

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »