पिता की अस्थि विसर्जन से पहले गंगा में डूबे दो भाई व भतीजा

अमेठी- पिता की अस्थि विसर्जन करने से पहले गंगा में नहाते समय दो भाई व भतीजा डूब गए। तीनों की मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। घरवालों की चीखें और सिसकियों ने हर किसी को झकझोर दिया। यूपी के अमेठी के एक परिवार के लोग रविवार की सुबह पिता की अस्थि विसर्जन के लिए रायबरेली के डलमऊ स्थित रानी शिवाला गांगा घाट गए थे। वहां अस्थि विसर्जन से पहले स्नान करते समय दो भाई और भतीजा डूब गए। जब तक स्थानीय गोताखोर और नाविकों ने उन्हें निकाला, उनकी मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। मामला जगदीशपुर क्षेत्र के पालपुर गांव का है। गांव निवासी रामकिशोर कौशल का शुक्रवार को बीमारी के चलते निधन हो गया था। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव गडरियाडीह में किया गया। रविवार की सुबह करीब 7 बजे बेटे चंद्रमा कौशल, चंद्र कुमार कौशल व चंद्र प्रकाश और नाती विधिचंद्र कौशल, बालचंद्र कौशल, धरमचंद्र कौशल व भतीजा अनिल कौशल प्रपौत्र आयुष कौशल और अर्यांश संग निजी वाहन से अस्थि विसर्जन के लिए रायबरेली के डलमऊ स्थित रानी शिवाला घाट गए थे।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. वर्ल्ड विजन स्कूल को मिला बेस्ट स्कूल अवार्ड

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  ललित मोहन के नेतृत्व को मिल रहा समर्थन, तीन गांवों से जुड़े 50 युवास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  31 लाख की लागत से हुआ प्राथमिक विद्यालय का कायाकल्पवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  अंसारी रोड पर अस्पतालों की पेयजल आपूर्ति बंदभाकियू नेता

Read More »