Home » Uttar Pradesh » देवबंद जैन समाज के इतिहास में गौरव का अध्याय — आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज का 37वां पुष्प वर्षायोग संपन्न

देवबंद जैन समाज के इतिहास में गौरव का अध्याय — आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज का 37वां पुष्प वर्षायोग संपन्न

देवबंद, सहारनपुर। देवबंद जैन समाज के लिए वर्ष 2025 अत्यंत पुण्यदायी और ऐतिहासिक रहा। परम पूज्य पुष्पगिरी तीर्थ प्रणेता गणाचार्य श्री 108 पुष्पदंत सागर जी महाराज के परम शिष्य एवं आराध्य धाम फरीदाबाद के प्रणेता, आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज का 37वां पुष्प वर्षायोग इस वर्ष देवबंद नगरी में अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। यह अवसर देवबंद धर्मनगरी के इतिहास में केवल दुर्लभ ही नहीं, बल्कि अत्यंत गौरवपूर्ण भी रहा। यह दूसरा अवसर था जब आचार्य श्री का पावन वर्षायोग देवबंद को प्राप्त हुआ। जैन समाज ने इसे अपने पुण्य और वर्षों के पुरुषार्थ का फल बताया।
6 जुलाई 2025 को आचार्य श्री फरीदाबाद के आराध्य धाम से विहार कर दिल्ली, गाजियाबाद, मोदीनगर, मेरठ, खतौली और मुजफ्फरनगर होते हुए देवबंद नगर पहुंचे और श्री 1008 दिगंबर जैन पारसनाथ मंदिर (सरगवाड़ा अतिथि भवन) में विराजमान हुए। वर्षायोग का शुभारंभ महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण से हुआ। इसके पश्चात महावीर भगवान का चित्र अनावरण श्री पुष्पेंद्र कुमार, प्रभास कुमार, अश्वनी जैन द्वारा और आचार्य श्री 108 पुष्पदंत सागर जी महाराज का चित्र अनावरण श्री सुभाष कुमार व संजीव जैन द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन का कार्य श्री अनुज कुमार व मयंक जैन ने किया।
पिच्छि परिवर्तन का सौभाग्य श्रीमती पूनम जैन, धर्मपत्नी श्री मनोज कुमार जैन को प्राप्त हुआ। पद पक्षालन का पुण्य श्री आकाश कुमार, अभिषेक कुमार, प्रखर जैन (प्राची मोटर्स) तथा श्रीमती डॉ. लीना गोयल, धर्मपत्नी डॉ. अनुज गोयल परिवार को प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री श्री जसवंत सैनी, पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री श्री कुंवर बृजेश सिंह, देवबंद भाजपा नगर अध्यक्ष श्री अरुण गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेवी हुलास राय सिंघल, सेठ कुलदीप, और दून वैली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन श्री राज किशोर गुप्ता उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का जैन समाज ने आचार्य श्री के सानिध्य में प्रतीक चिन्ह और पटका पहनाकर सम्मान किया।आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज के करकमलों द्वारा वर्षायोग कलश की स्थापना श्री रजनीश कुमार सतीश जैन के निवास पर की गई। कार्यक्रम में विनोद जैन, सुनिल जैन, अनुज जैन, संजीव जैन, रविन्द्र जैन, अंकित जैन, सुदेश जैन, श्रीमती मुकेश जैन, नेहा जैन, पारूल जैन, अनू जैन, डोली जैन, पवित्र जैन सहित समस्त देवबंद जैन समाज की उपस्थिति रही।

Also Read This

19 बीघा भूमि पर हो रही अवैध प्लाटिंग पर एमडीए ने चलवाया बुल्डोजर

मुस्तफाबाद और रुड़की रोड बाईपास पर एमडीए से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना ही कराया जा रहा था निर्माण मुजफ्फरनगर। जनपद में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने एक बड़ी कार्रवाई की है। गुरूवार को प्राधिकरण ने जोन-3 में दो प्रमुख स्थलों पर अवैध रूप से विकसित की जा रही भूमि को ध्वस्त कर दिया। यह कदम नगर में अव्यवस्थित निर्माणों के खिलाफ चल रही अभियान का हिस्सा है, जिसमें पिछले कुछ महीनों से लगातार कार्रवाई की जा रही है। ध्वस्तीकरण के दौरान प्राधिकरण अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद था, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके। इस कार्रवाई से यह संदेश दिया गया है कि शहर

Read More »

मुजफ्फरनगरः मंत्री कपिल देव और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने विजय हिंदुस्तानी को मनाया

जल भराव और सड़कों की बदहाली को लेकर विजय हिंदुस्तानी ने जल समाधि लेने की धमकी दी थी, परिक्रमा मार्ग पर सड़क निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी मुजफ्फरनगर। जिले के परिक्रमा मार्ग की सड़कों की बदहाली और जल भराव की समस्या को लेकर विजय हिंदुस्तानी नामक नागरिक ने मंगलवार को जल समाधि लेने की घोषणा कर दी थी। विजय हिंदुस्तानी ने सड़क के खराब हालात को लेकर गहरी चिंता जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी। हालांकि, मंत्री कपिल देव और नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के हस्तक्षेप के बाद उनका धरना समाप्त हुआ और सड़कों की मरम्मत के लिए जल्द काम शुरू करने का आश्वासन दिया गया। विजय हिंदुस्तानी

Read More »

फर्जी जमानत में पुलिस की कार्यवाही से कचहरी में हलचलः अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

गैंगस्टर नीरज बाबा के लिए फर्जी जमानत कराने के आरोप में अधिवक्ता योगेन्द्र कुमार की गिरफ्तारी और जेल भेजने से रोष मुजफ्फरनगर। कचहरी परिसर में बुधवार को एक अनहोनी घटना घटी जब पुलिस ने गैंगस्टर नीरज बाबा के लिए फर्जी जमानत कराने के आरोप में अधिवक्ता योगेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया। यह कार्यवाही कचहरी में हलचल का कारण बनी और गुरुवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने इसका विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। यह पहला मामला है जब पुलिस ने किसी अधिवक्ता के खिलाफ इस प्रकार की कार्यवाही की है, जो कचहरी में गंभीर चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस की इस कार्यवाही ने कचहरी के माहौल को गरम

Read More »

बदहाल परिक्रमा मार्ग पर जल समाधि लेने बैठे विजय हिंदुस्तानी, मचा हड़कम्प

उप निरीक्षक ने हाथ में तिरंगा और लाउडस्पीकर के साथ विजय हिंदुस्तानी को जल समाधि लेने से रोका और उन्हें पानी से बाहर खींच लिया। मुजफ्फरनगर। सुबह विजय हिंदुस्तानी, एक युवा राष्ट्रवादी कार्यकर्ता, ने विजय हिंदुस्तानी परिक्रमा मार्ग पर जल समाधि लेकर सड़क की बदहाली के खिलाफ विरोध जताया। उन्होंने यह कदम तब उठाया जब इस मार्ग की मुख्य सड़क पर लगातार जलभराव और खतरनाक गड्ढों के कारण लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे थे। इसके बाद, छात्रों और स्थानीय लोगों ने उनके समर्थन में एक बड़ा जमावड़ा किया और सड़क की स्थितियों के खिलाफ आवाज उठाई। सड़क के खराब हालात के कारण यहाँ रोज़ाना हादसों का सामना करना पड़ता

Read More »