बजरंग दल पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर की थी अशोभनीय टिप्पणी, शाहपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर भेजा जेल

मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर बजरंग दल के संबंध में आपत्तिजनक एवं अशोभनीय टिप्पणी करते हुए वीडियो साझा करने के मामले में शाहपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-नवजात की मौत के बाद जागा विभाग, निजी अस्पतालों पर छापा

पुलिस के अनुसार 13 जून को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा बजरंग दल के संबंध में अशोभनीय टिप्पणियां की गई थीं। मामला संज्ञान में आने के बाद शाहपुर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। जांच के दौरान वीडियो में दिखाई देने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गई और उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को ग्राम कुटबा के निकट से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान आकिल पुत्र साबिर निवासी ग्राम पलड़ी, थाना शाहपुर, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें:  बैलेंस समाप्त होने के तीन दिनों तक बिजली आपूर्ति करेगा स्मार्ट मीटरः मुख्य अभियंता

सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना शाहपुर में मुकदमा संख्या 168/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299, 352, 351(3) एवं 353(2) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह और थाना प्रभारी शाहपुर गजेन्द्र सिंह के निर्देशन में संपन्न की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आनंद कुमार, मुख्य आरक्षी ललित कुमार एवं मुख्य आरक्षी सोनू कुमार शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में मुकदमे की रंजिश में हिंसा, दो पक्षों में जमकर संघर्ष

Also Read This

Uttarakhand Weather Update 14 June: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज बारिश के आसार, तेज हवाओं का अलर्ट

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में 14 जून को हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 40-50 किमी/घंटा तेज हवाओं का अलर्ट।

Read More »

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »