पश्चिम यूपी में हाईकोर्ट बेंच और कैंसर इंस्टीट्यूट समय की जरूरतः धर्मेन्द्र मलिक

प्रदूषण, कैंसर संकट और आरडीएफ के विरोध पर संगठन का बड़ा आंदोलन, फरवरी में मुजफ्फरनगर में आंदोलन की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही जनपद मुजफ्फरनगर में पर्यावरण, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और न्यायिक व्यवस्थाओं को लेकर लंबे समय से उठ रही आवाजें अब एक बड़े किसान आंदोलन का रूप लेने जा रही हैं। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने इन प्रमुख मुद्दों को राष्ट्रीय मंच पर उठाने की तैयारी कर ली है। प्रयागराज में प्रस्तावित राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले संगठन ने प्रेस वार्ता कर साफ कहा कि अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों और आम जनता के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों से जुड़े मुद्दों के साथ प्रदूषण व कैंसर जैसी गंभीर समस्याओं पर व्यापक आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
किसान आंदोलन की समीक्षा और आगामी रणनीति तय करने के लिए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने 27, 28 और 29 जनवरी को प्रयागराज में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां तेज कर दी हैं। संगठन की ओर से बताया गया कि अधिवेशन में आरडीएफ के विरोध, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच, कैंसर मेडिकल इंस्टीट्यूट व पीजीआई की स्थापना जैसे प्रमुख मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान संगठन के पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि किसानों की रवानगी के लिए रेलवे से विशेष बोगी लगाने की मांग की गई है ताकि किसान टिकट लेकर आराम से प्रयागराज पहुंच सकें। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर सहित पश्चिमी यूपी में कैंसर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। प्रदूषण और जहरीले रसायनों के कारण यह बीमारी घर-घर पांव पसार रही है। कहा कि कई परिवार इलाज के लिए दर-दर भटक रहे हैं। कैंसर के मरीजों को उचित उपचार नहीं मिल पा रहा। यह बीमारी लोगों को आर्थिक, मानसिक और सामाजिक रूप से तबाह कर रही है।
भोपा रोड स्थित खुले नाले को काली नदी तक जाने वाला सबसे बड़ा प्रदूषण स्रोत बताते हुए इसे तुरंत बंद करने की मांग उठाई गई। संगठन ने कहा कि उद्योगों का प्रदूषण जनता के लिए जानलेवा साबित हो रहा है और प्रशासन को इस पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। भाकियू अराजनैतिक के प्रवक्ता ने कहा कि जनपद की हवा इतनी जहरीली हो चुकी है कि लोग खुली हवा में सांस लेते हुए बीमारियां अपने भीतर ले रहे हैं। संगठन ने आरोप लगाया कि आरडीएफ के नाम पर वास्तव में एमएसडब्ल्यू (म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट) जलाया जा रहा है, जिससे प्रदूषण और बढ़ रहा है। प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने साफ चेतावनी देते हुए कहाकृकि मुजफ्फरनगर में पन्नी और एमएसडब्ल्यू जलने नहीं देंगे। आंदोलन जारी रहेगा और फरवरी में मुजफ्फरनगर में कूड़े कचरा का एक भी वाहन आरडीएफ के नाम पर घुसने नहीं दिया जाएगा, चाहे इसके लिए जान ही क्यों न देनी पड़े। संगठन ने बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में दस लाख से अधिक मामले लंबित हैं, जबकि वेस्ट यूपी में जनसंख्या और मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हाईकोर्ट की बेंच वेस्ट यूपी में स्थापित की जाए, यह समय की आवश्यकता है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि किसान मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत के समय के पुराने कार्यकर्ताओं को फिर से संगठन से जोड़ने का अभियान शुरू किया जाएगा। जिन किसानों को बिना वजह बाहर किया गया, उनके परिवारों से जाकर संवाद स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहाकृकि किसान आंदोलनों में शहीद हुए किसानों के परिवारों को भुलाया नहीं जा सकता। प्रयागराज के अधिवेशन के बाद बीकेयू अराजनैतिक सभी शहीद परिवारों का सम्मान करेगी। 27 से 29 जनवरी तक चलने वाले राष्ट्रीय किसान चिंतन शिविर में आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। संगठन का कहना है कि प्रदूषण, कैंसर, न्यायिक व्यवस्था और किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर अब निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मतगणना पर लड़े एजेंट तो मौके पर ही होगी गिरफ्तारी

Also Read This

देवबंद टैलेंट हंट में 1500 छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, टॉप 25 को लैपटॉप-टैबलेट से सम्मानित

देवबंद। शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहन देने की दिशा में इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज, देवबंद में आयोजित ‘टैलेंट हंट’ प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। दिसंबर माह में हुई इस प्रतियोगिता में करीब 50 इंटर कॉलेजों के 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 25 विद्यार्थियों को लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टफोन, डिजिटल घड़ी और वॉल क्लॉक जैसे पुरस्कार प्रदान किए गए। अन्य प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में आयशा खान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा दीपांशु सैनी, सफिया नाज, फरिहा जन्नत, सौम्या और उत्कर्ष सहित कई प्रतिभागियों को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। इसे

Read More »

रामपुर में अधिवक्ता की हत्या से आक्रोश, खतौली तहसील बार एसोसिएशन ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार

शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन न्यायालय से प्रतिकूल आदेश न पारित करने का किया अनुरोध   खतौली जनपद रामपुर बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता श्री फारूख अहमद खान की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या से अधिवक्ता समाज में भारी रोष व्याप्त है। घटना की घोर निंदा करते हुए खतौली तहसील बार एसोसिएशन ने गुरुवार को न्यायिक कार्यों का पूर्ण बहिष्कार किया तथा ग्राम न्यायालय को पत्र भेजकर अधिवक्ताओं की अनुपस्थिति में किसी भी वाद में प्रतिकूल (एडवर्स) आदेश पारित न करने का अनुरोध किया।तहसील बार एसोसिएशन खतौली (रजि. सं. 8837 एस०), जो बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से सम्बद्ध है, की कार्यकारिणी वर्ष 2025-26 के अध्यक्ष

Read More »

वर्षों से लंबित अशोका मार्केट की गली नंबर 4 का निर्माण शुरू, प्रशासन की मौजूदगी में हुआ काम प्रारंभ

खतौली। नगर के अशोका मार्केट की गली नंबर 4 में वर्षों से अधूरी पड़ी सड़क का निर्माण आखिरकार बृहस्पतिवार को शुरू हो गया। लंबे समय से राजनीतिक और प्रशासनिक खींचतान में फंसी इस सड़क को लेकर स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन की पहल पर नगर पालिका टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में निर्माण कार्य प्रारंभ कराया।बताया जाता है कि वर्षों पूर्व नगर पालिका परिषद द्वारा अशोक मार्केट की गली नंबर 4 के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया था। ठेकेदार जब सड़क निर्माण के लिए मौके पर पहुंचा तो अतिक्रमण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। एक पक्ष का कहना था

Read More »