लापरवाही पर गिरी गाज, छपार चौकी इंचार्ज अक्षय खारी लाइन हाजिर

दो दिन पूर्व एसएसपी संजय वर्मा ने थाना छपार का वार्षिक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने थाने में लंबित पड़े पुराने मामलों और उनकी विवेचनाओं की गहन समीक्षा की।

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद में पुलिस महकमे में अनुशासन और कार्यकुशलता को लेकर एक बार फिर सख्त संदेश दिया गया है। लंबित मुकदमों की विवेचना समय से नहीं किए जाने के मामलों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। पुरानी विवेचना के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर थाना छपार की कस्बा छपार चौकी के इंचार्ज अक्षय खारी को एसएसपी संजय वर्मा ने सख्त नाराजगी के साथ तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।
थाना छपार अंतर्गत कस्बा छपार चौकी इंचार्ज अक्षय खारी को लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह कार्रवाई एसएसपी संजय वर्मा द्वारा की गई है। जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व एसएसपी संजय वर्मा ने थाना छपार का वार्षिक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने थाने में लंबित पड़े पुराने मामलों और उनकी विवेचनाओं की गहन समीक्षा की। जांच में यह तथ्य सामने आया कि कई पुरानी विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण नहीं किया गया, जिससे न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी। निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों पर एसएसपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कस्बा छपार चौकी इंचार्ज अक्षय खारी की कार्यप्रणाली पर गंभीर नाराजगी जताई थी। इसके बाद उन्होंने मामले की विस्तृत जांच के लिए क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. रविकांत से रिपोर्ट तलब की थी।
सूत्रों के अनुसार, सीओ सदर द्वारा प्रस्तुत की गई रिपोर्ट में भी चौकी इंचार्ज अक्षय खारी को विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही का दोषी पाया गया। रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी संजय वर्मा ने तत्काल प्रभाव से अक्षय खारी को लाइन हाजिर करने का आदेश जारी कर दिया। फिलहाल कस्बा छपार चौकी पर नए चौकी इंचार्ज की तैनाती नहीं की गई है। इस कार्रवाई की पुष्टि छपार थानाध्यक्ष द्वारा भी की गई है। पुलिस विभाग में इस कार्रवाई को लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और जवाबदेही तय करने की दिशा में एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  ममता अग्रवाल की नवशक्ति यात्रा बनी महिला सशक्तिकरण की मिसाल

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  डकैतों ने चलाई गोली-पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, दूसरा साथी गिरफ्तारसूचना मिलने पर फुलास

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  देर रात चली ‘तबादला एक्सप्रेस’-कई उपनिरीक्षक स्थानांतरित,कृचौकी प्रभारियों को बदलावायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  देर रात चली ‘तबादला एक्सप्रेस’-कई उपनिरीक्षक स्थानांतरित,कृचौकी प्रभारियों को बदलापुरकाजी

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »