तिगरी गांव के मुख्य मार्ग की हालत दयनीय, ग्रामीणों का हंगामा

Tigri village residents protesting poor road conditions in Muzaffarnagar

सड़क निर्माण न होने से गुस्साए ग्रामीण, कीचड़ और जलभराव में खड़े होकर किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। ग्राम पंचायत तिगरी के ग्रामीणों ने मंगलवार को मुख्य मार्ग का निर्माण न होने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कीचड़ और पानी से भरे मार्ग पर खड़े होकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराज़गी जताई।
ग्रामीणों का कहना है कि तिगरी गांव का यह मुख्य मार्ग पीडब्ल्यूडी विभाग के अंतर्गत आता है, लेकिन लंबे समय से बेहद खराब स्थिति में पड़ा है। जगह-जगह गड्ढे, कीचड़ और जलभराव होने से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से करीब आठ गांवों के लोग रोजाना आते-जाते हैं, साथ ही तीन विद्यालय भी इसी मार्ग पर स्थित हैं। गंदे पानी से होकर बच्चों को विद्यालय जाना पड़ता है, जिससे उनकी पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन ई-रिक्शा पलटने जैसी दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिससे आमजन की जान जोखिम में है। इस समस्या से पीडब्ल्यूडी विभाग और प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि जनप्रतिनिधि केवल झूठे आश्वासन देते हैं और कोई ठोस कदम नहीं उठाते।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-आईपीएस सिद्धार्थ का भाजपा नेताओं से टकराव, हुआ हंगामा

Tigri village residents protesting poor road conditions in Muzaffarnagar
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण श्रमदान करके स्वयं मार्ग का निर्माण करेंगे। प्रदर्शन में प्रवीण सैनी एडवोकेट, राजकुमार पाल बबलू, भोपाल सैनी, राजबल सैनी, मोहनलाल सैनी, शिव कुमार सैनी, मनोज धीमान, हिमांशु धीमान, इंद्रपाल, कंवरपाल, शीशपाल कश्यप, प्रताप सिंह कश्यप, विनोद तोमर, जितेंद्र सैनी, प्रमोद सैनी, विक्की सैनी, विनय सैनी, सुनील कुमार, शैलेंद्र पाल सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-करवा चौथ की चकाचौंध से दमके बाजार, सज-धज में जुटीं सुहागनें

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  समाज से चंदा जुटाकर लाखों रुपये डकार गये नरेश विश्वकर्माः जगदीश पांचालसूचना मिलने पर

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों में अनियमितता पर मीनाक्षी स्वरूप सख्त, लिपिक हटायावायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों में अनियमितता पर मीनाक्षी स्वरूप सख्त, लिपिक

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »