SHAYAM BIRTHDAY-श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा

भगवान श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव के अवसर पर हजारों भक्त हुए शामिल, मंत्री कपिल देव अग्रवाल और नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया पूजन

मुजफ्फरनगर। शहर के भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर में भगवान श्री खाटू श्याम जी का पंचम दिवसीय जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। 29 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ यह उत्सव 2 नवम्बर 2025 तक चलेगा। जन्मोत्सव के तहत आयोजित भव्य कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को बाबा श्याम की निशान यात्रा ने पूरे शहर को भक्ति के रंग में रंग दिया।

श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर परिवार की ओर से शनिवार को भगवान श्री खाटू श्याम जी के पावन जन्मोत्सव पर भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा प्रातः 9 बजे हृदयस्थली शिव चौक से प्रारंभ होकर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के माहौल में आस्था का सैलाब लेकर न्यू मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर में संपन्न हुई। शिव चौक पर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, मंदिर संस्थापक भीम सैन कंसल सहित अन्य भक्तजनों ने बाबा श्याम की आरती और पूजन किया, इसके पश्चात आम भक्तों के साथ सभी अतिथि और मंदिर पदाधिकारी बाबा श्याम का गुणगान करते हुए कंधों पर निशान लिये पैदल ही यात्रा में शामिल हो गये।

इसे भी पढ़ें:  हुसैनपुर कांड में खाकी निकली दागदारः दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित

इस दौरान पूरे नगर में जय श्री श्याम के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालु बाबा श्याम के निशान लेकर, भजनों की धुन पर झूमते हुए, भक्ति के समंदर में डूबे नजर आए। निशान यात्रा में पुष्पवर्षा की गई, कई मार्गों पर भजन संकीर्तन और सजावट से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह बाबा श्याम की आरती उतारी। पूरा वातावरण भक्ति के सुरों और भजनों से गुंजायमान हो उठा। भव्य निशान यात्रा ने न केवल धार्मिक आस्था का परिचय दिया, बल्कि मुजफ्फरनगर की सामाजिक एकता और उत्साह का प्रतीक बन गई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर मुठभेड़: इनामी अमजद मारा गया, दो पुलिसकर्मी घायल

निशान यात्रा के दौरान राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि श्याम प्रेम में डूबे सभी भक्तों की श्रद्धा और उत्साह ने मन को अद्भुत आनंद से भर दिया। ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे स्वयं बाबा श्याम इस यात्रा में साकार रूप में विराजमान हों। बाबा श्याम सबके जीवन में सुख, समृद्धि और भक्ति का प्रकाश फैलाएं। नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि मुजफ्फरनगर की धरती पर इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, सद्भाव और भक्ति की भावना को नई दिशा मिलती है। उन्होंने बाबा श्याम के अवतरण दिवस की सीाी भक्तों को शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें:  एमपीएल-2: रोमांचक मुकाबले में 16 रन से जीते सिल्वरटन टाइगर्स

मंदिर परिसर में अब दो नवम्बर को भण्डारा आयोजित करते हुए इस पंच दिवसीय महोत्सव का विराम दिया जायेगा। निशान यात्रा में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व विधायक अशोक कंसल, उद्यमी राजेश जैन, विनोद राठी, रजत गोयल, भीमसेन कंसल, अशोक गर्ग, अनिल गोयल, अम्बरीश सिंघल, विकास अग्रवाल, प्रतीक कंसल, नवीन अग्रवाल, यश गर्ग, तुषार गर्ग नीरज गोयल, अमित गोयल, अंकित अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, शशांक राणा, रजत राठी, नवनीत गुप्ता सहित गणपतिधाम परिवार के सदस्य एवं हजारों श्याम भक्त शामिल रहे।

Also Read This

मुहर्रम जुलूस के रूट में बदलाव की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

आरोप है कि कुछ स्थानों पर लंबे समय तक रुककर मातम किए जाने से स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं प्रभावित होती हैं

Read More »

30 जून के बाद एनसीआर में नहीं चलेंगे ईंट भट्ठे, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

ईंट निर्माता कल्याण समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, नियमों के समान अनुपालन की उठाई मांग मुजफ्फरनगर। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में संचालित ईंट भट्ठों को 30 जून के बाद बंद करना होगा। इसी को लेकर मुजफ्फरनगर के ईंट भट्ठा संचालकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि निर्धारित तिथि के बाद जिले में कोई भी भट्ठा संचालित न होने दिया जाए। ईंट निर्माता कल्याण समिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नियमों का समान रूप से पालन सुनिश्चित कराने की अपील की है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लागू पर्यावरणीय नियमों और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन को लेकर ईंट निर्माता कल्याण

Read More »