सहारनपुर समाधान दिवस में डीएम का एक्शन, लेखपाल सस्पेंड

सहारनपुर। नकुड़ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही सामने आने पर डीएम अरविंद कुमार चौहान ने सख्त रुख अपनाया। भूमि संबंधी एक शिकायत में देरी और स्तर पर लापरवाही पाए जाने के बाद लेखपाल संदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

समाधान दिवस में राजस्व, पूर्ति, विद्युत, पुलिस, समाज कल्याण, नलकूप और विकास विभाग से जुड़ी शिकायतें लेकर लोग पहुंचे थे। अधिकारियों ने मौके पर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

नकुड़ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 47 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि बाकी मामलों को संबंधित विभागों को जांच और कार्रवाई के लिए भेजा गया।

इसे भी पढ़ें:  फार्म हाउस में चौकीदार की हत्या, रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी

इसी दौरान भूमि विवाद से जुड़ी एक शिकायत ने अधिकारियों का ध्यान खींचा। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पैमाइश होने के बावजूद उसे भूमि पर कब्जा नहीं दिलाया गया। मामला राजस्व विभाग से जुड़ा होने के कारण डीएम ने इसे गंभीरता से लिया।

जांच में लेखपाल स्तर पर लापरवाही मिली

डीएम अरविंद कुमार चौहान ने मामले की जांच के निर्देश तहसीलदार को दिए। जांच में सामने आया कि संबंधित प्रार्थना पत्र लेखपाल स्तर पर लंबित पड़ा था। इसी वजह से तय समय में कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के खेल दिवस में चमके नन्हें एथलीट

लापरवाही सामने आने के बाद डीएम ने लेखपाल संदीप कुमार, क्षेत्र फतेहपुर जट्ट, तहसील नकुड़, को निलंबित कर दिया। उन्हें राजस्व निरीक्षक कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

राजस्व निरीक्षक पर भी विभागीय कार्रवाई के निर्देश

लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही डीएम ने राजस्व निरीक्षक बाबूराम के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। इस कार्रवाई के बाद तहसील और राजस्व विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति रही।

इसे भी पढ़ें:  मोबाइल हैक कर की डेढ़ करोड़ की ठगी, मुजफ्फरनगर से दबोचा गया शातिर शावेज

डीएम ने साफ कहा कि जनशिकायतों को लंबित रखने की प्रवृत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। शिकायतों का समय से निस्तारण शासन की प्राथमिकता है और इसमें लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई होगी।

समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फरियादियों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिकायत जिस विभाग से संबंधित हो, वहां जिम्मेदारी तय करते हुए उसका निस्तारण समयसीमा में किया जाए।

इस दौरान एसएसपी अभिनंदन, सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार, एसडीएम सुरेंद्र कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Also Read This

मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त-राजस्व बदले, यूपी में 84 अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश/मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 84 अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। इस सूची में अपर जिलाधिकारी, अपर नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट, विकास प्राधिकरणों के सचिव, विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारी और कई जिलों के प्रशासनिक अफसर शामिल हैं। इस फेरबदल में मुजफ्फरनगर के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के पद पर तैनात गजेंद्र कुमार का तबादला कर उन्हें अपर जिलाधिकारी नगर, गोरखपुर बनाया गया है। वहीं प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव अजीत कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर का नया एडीएम वित्त एवं राजस्व नियुक्त किया गया है। इस तबादला सूची में केवल मुजफ्फरनगर ही नहीं, बल्कि वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, आगरा,

Read More »

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई प्रधान पति का अस्पताल सील

मुजफ्फरनगर। खतौली और जानसठ क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ए-सी-एम-ओ अजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने शेखपुरा स्थित दयावती मेडिकेयर सेंटर पर छापा मारा। जांच में पंजीड्डत डॉक्टर अनुपस्थित मिले और अस्पताल परिसर का उपयोग आवास के रूप में पाया गया, जिसके बाद ओ-पी-डी और वार्ड को सील कर दिया गया। इसे भी पढ़ें:  लापरवाही है या साजिश: घर आए दरोगा की पिस्टल से चली गोली… बीवी गंभीर रूप से घायल यह अस्पताल शाहपुर खतौली की प्रधान रेखा भड़ाना के पति ओमपाल सिंह भड़ाना द्वारा संचालित है, जिन्हें दो दिन में स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस दिया गया है।

Read More »

पुलिस मुठभेड़ में दो वाहन चोर घायल गिरफ्तार, छह चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में टिकैत चौक के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो वाहन चोर एनएच-58 स्थित कूकड़ी ग्राउंड के पास बने एक खंडहर में चोरी की मोटरसाइकिलें छिपाकर रखे हुए हैं और उन्हें बेचने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मसमर्पण के लिए कई बार चेतावनी दी, लेकिन बदमाश लगातार रुक-रुक कर गोली चलाते रहे। इसके बाद पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर: एम्बुलेंस में था वैन का पंजीकरण, बना दी स्कूल की मिनी बस

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में स्कूली वाहनों की सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में एक ऐसा वाहन पकड़ा गया, जो पूर्व में एंबुलेंस के रूप में पंजीकृत था, लेकिन उसे अवैध रूप से स्कूल वाहन बनाकर बच्चों के परिवहन में लगाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों ने वाहन को तत्काल निरु( करते हुए भारी जुर्माना लगाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विभागीय टीम ने गुरूवार को जनपद में वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्कूली वाहनों

Read More »

गोलमाल: गंग नहर किनारे कूड़े में मिलीं लाखों रुपये कीमत की सरकारी दवाइयां

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में सरकारी स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक ओर सरकारी अस्पतालों में मरीजों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा खरीदी गई हजारों सरकारी दवाइयां कूड़े के ढेर पर पड़ी मिलीं। यह मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मुजफ्फरनगर में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवाइयों की कमी बताकर बाहर से दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर लाखों रुपये कीमत की सरकारी दवाइयां गंग नहर पटरी के किनारे कूड़े में

Read More »

20 मई को दवा व्यापार बंद की तैयारी, सहारनपुर केमिस्ट एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। दवा कारोबार से जुड़े लंबित मुद्दों को लेकर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का रुख तेज कर दिया है। संगठन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद की पूर्व सूचना देते हुए सहारनपुर के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में एसोसिएशन ने साफ कहा है कि केंद्र और राज्य स्तर पर कई बार मांगें उठाने के बावजूद दवा व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े गंभीर विषय अब तक अनसुलझे हैं। इसी कारण देशभर के दवा विक्रेताओं में नाराजगी बढ़ रही है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, जिला सहारनपुर ने बताया कि वह ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स उत्तर प्रदेश (OCDUP) और राष्ट्रीय संस्था ऑल इंडिया

Read More »