दधेड़ू खुर्द गैंगरेप कांड में दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

एक आरोपी के पैर में लगी गोली, दो तमंचे और कारतूस बरामद, एसएसपी ने प्रेसवार्ता में किया खुलासा

मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के दधेड़ू खुर्द गांव में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के चर्चित मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि दूसरे आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। दोनों के कब्जे से अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं। मामले का खुलासा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान किया।

एसएसपी संजय वर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 13 जून को एक दलित युवती के परिजनों ने चरथावल थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि दधेड़ू खुर्द निवासी उमर उर्फ सलीम ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर उनकी पुत्री को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और मोटरसाइकिल से जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर थाना चरथावल में उमर सहित पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

इसे भी पढ़ें:  एक पेड़, भविष्य में सुरक्षित जीवन की गारंटीः कपिल देव

एसएसपी ने बताया कि मंगलवार सुबह थाना चरथावल पुलिस और एसओजी की टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दधेड़ू पुल के नीचे से दधेड़ू खुर्द जाने वाले रास्ते पर दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और कच्चे रास्ते की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा करते हुए दोनों की घेराबंदी की और आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन आरोपियों ने दोबारा फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उमर उर्फ सलीम के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी अब्दुल्ला को कॉम्बिंग अभियान चलाकर पकड़ लिया गया।

इसे भी पढ़ें:  किसानों के सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रहा जिला सहकारी बैंक-डॉ. सोमेन्द्र तोमर

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में दधेड़ू खुर्द निवासी 25 वर्षीय उमर उर्फ सलीम पुत्र आस मौहम्मद तथा नई मंडी क्षेत्र के बागोवाली निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद अब्दुल्ला पुत्र मतलूब शामिल हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप प्रकरण के साथ-साथ मुठभेड़ और अवैध हथियार रखने के मामले भी दर्ज किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे .315 बोर, चार जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में भी मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम की सराहना करते हुए अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रखने की बात कही।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में बाबू हरबंस लाल गोयल को पुष्पांजलि अर्पित

Also Read This

मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प को मुखर हुए सपा सांसद हरेन्द्र मलिक

व्यापारियों से अभद्रता के आरोप पर बैठक में आरपीएफ इंस्पेक्टर को लगाई फटकार, अधिकारियों के समक्ष उठाया मामला

Read More »

समाज सेवा में योगदान पर गिरीश अग्रवाल को मिला ‘विकास रत्न’ सम्मान

लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी में निभा रहे सक्रिय भूमिका, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने किया सम्मानित मुजफ्फरनगर। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी के सक्रिय सदस्य गिरीश अग्रवाल को लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के प्रतिष्ठित ‘विकास रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज हित में किए जा रहे कार्यों, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने गिरीश अग्रवाल को

Read More »