मुजफ्फरनगर-दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सड़क हादसे में कांवड़िये की मौत

पत्नी और बच्चा सुरक्षित, बाइक-स्कूटी की टक्कर में मेरठ निवासी शिव भक्त ने मौके पर तोड़ा दम

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के बीच छपार मार्ग पर रविवार को हुए सड़क हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो गई। हादसा बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर के बाद हुआ। मृतक की पहचान मेरठ निवासी बबलू के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ गंगाजल लेने के लिए जा रहा था। हादसे में बबलू की पत्नी और बच्चा सुरक्षित बताए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  नावला देवस्थान पर्यटन स्थल स्वीकृति, 77.86 लाख मंजूर

जानकारी के अनुसार मेरठ निवासी बबलू अपने परिवार के साथ बाइक से गंगाजल लेने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह छपार मार्ग पर पहुंचा, तभी उसकी बाइक की एक स्कूटी से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने घायल को संभालने का प्रयास किया।

इसे भी पढ़ें:  आईएमए ने कॉमन चेस्ट प्रॉब्लम्स पर किया सीएमई का आयोजन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में बबलू की पत्नी और बच्चा सुरक्षित हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। कांवड़ यात्रा के दौरान छपार मार्ग पर हुए इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में सरकारी इंटर कॉलेज बनकर रहेगाः चेयरमैन जहीर फारूकी ने उठाया एक नया कदम
Share This Article