नौकरी देकर तीन लाख रुपये हड़पे, बेटे के लापता होने से परिवार में दहशत

कोर्ट के आदेश पर भोपा थाने में तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, पैसे मांगने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप

मुजफ्फरनगर। भोपा क्षेत्र में एक महिला ने तीन लोगों पर उसके बेटे को नौकरी पर रखने के बाद वेतन नहीं देने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि बेटे का करीब तीन लाख रुपये वेतन बकाया है और पिछले डेढ़ महीने से उसका परिवार से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा, जिससे अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।

ग्राम जौली निवासी मोमिना पत्नी शमशाद की शिकायत पर न्यायालय सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रथम के आदेश पर थाना भोपा पुलिस ने तीन पशु व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मोमिना ने बताया कि फरमान पुत्र इनाम निवासी बझेड़ी थाना नई मंडी, हाल निवासी श्यामनगर मस्जिद वाली गली सेक्टर-20 थाना लीलपुर जिला राजपुरा (पंजाब), सादिक पुत्र महबूब निवासी तावली थाना शाहपुर और मन्नू पुत्र हनीफ निवासी बझेड़ी वर्ष 2019 में उसके घर आए थे। आरोप है कि उन्होंने उसके बेटे जीशान को पंजाब में पशुओं की खरीद-फरोख्त के काम में लिखापढ़ी का काम देने का झांसा दिया और 25 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देने की बात कही।

इसे भी पढ़ें:  पालिका भूमि से हटा पूर्व सभासद का कब्जा, बनेगा अस्थाई स्कूल

बताया गया कि 5 जनवरी 2019 से जीशान उनके साथ काम करने चला गया और सितंबर 2024 तक काम करता रहा। इस दौरान कोई समस्या नहीं हुई और वह परिवार के संपर्क में भी रहता था। महिला का आरोप है कि जनवरी 2025 से उसके बेटे को वेतन नहीं दिया गया। जब जीशान ने अपना पैसा मांगा तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। महिला के अनुसार 29 जनवरी 2026 को जीशान ने किसी दूसरे नंबर से फोन कर बताया कि फरमान, सादिक और मन्नू उसके करीब तीन लाख रुपये नहीं दे रहे हैं। पैसे मांगने पर उसके साथ मारपीट की जाती है और जान से मारने की धमकी दी जाती है। आरोप है कि आरोपियों ने उसके दो मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड और पांच हजार रुपये नकद भी छीन लिए।

इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, सहारनपुर मंडल की नई टीम गठित

महिला का कहना है कि 29 जनवरी के बाद से उसके बेटे का परिवार से कोई संपर्क नहीं हो पाया है, जिससे उसे उसके साथ अनहोनी होने की आशंका है। उसकी हत्या की जा सकती है या उसको किसी मामले में फंसाया जा सकता है। परिवार ने इस संबंध में थाना भोपा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों ने युवक को बरामद करने की मांग की है। थानाध्यक्ष भोपा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मनी लांड्रिंग का डर दिखाकर ईडी अधिकारी बन की 50 लाख की ठगी

Also Read This

मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त-राजस्व बदले, यूपी में 84 अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश/मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 84 अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। इस सूची में अपर जिलाधिकारी, अपर नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट, विकास प्राधिकरणों के सचिव, विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारी और कई जिलों के प्रशासनिक अफसर शामिल हैं। इस फेरबदल में मुजफ्फरनगर के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के पद पर तैनात गजेंद्र कुमार का तबादला कर उन्हें अपर जिलाधिकारी नगर, गोरखपुर बनाया गया है। वहीं प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव अजीत कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर का नया एडीएम वित्त एवं राजस्व नियुक्त किया गया है। इस तबादला सूची में केवल मुजफ्फरनगर ही नहीं, बल्कि वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, आगरा,

Read More »

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई प्रधान पति का अस्पताल सील

मुजफ्फरनगर। खतौली और जानसठ क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ए-सी-एम-ओ अजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने शेखपुरा स्थित दयावती मेडिकेयर सेंटर पर छापा मारा। जांच में पंजीड्डत डॉक्टर अनुपस्थित मिले और अस्पताल परिसर का उपयोग आवास के रूप में पाया गया, जिसके बाद ओ-पी-डी और वार्ड को सील कर दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-घर से मंदिर और गौशाला तक गोवर्धन की गूंजयह अस्पताल शाहपुर खतौली की प्रधान रेखा भड़ाना के पति ओमपाल सिंह भड़ाना द्वारा संचालित है, जिन्हें दो दिन में स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस दिया गया है। इसके अलावा जानसठ में शबाना के क्लीनिक पर

Read More »

पुलिस मुठभेड़ में दो वाहन चोर घायल गिरफ्तार, छह चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में टिकैत चौक के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो वाहन चोर एनएच-58 स्थित कूकड़ी ग्राउंड के पास बने एक खंडहर में चोरी की मोटरसाइकिलें छिपाकर रखे हुए हैं और उन्हें बेचने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मसमर्पण के लिए कई बार चेतावनी दी, लेकिन बदमाश लगातार रुक-रुक कर गोली चलाते रहे। इसके बाद पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर: एम्बुलेंस में था वैन का पंजीकरण, बना दी स्कूल की मिनी बस

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में स्कूली वाहनों की सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में एक ऐसा वाहन पकड़ा गया, जो पूर्व में एंबुलेंस के रूप में पंजीकृत था, लेकिन उसे अवैध रूप से स्कूल वाहन बनाकर बच्चों के परिवहन में लगाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों ने वाहन को तत्काल निरु( करते हुए भारी जुर्माना लगाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विभागीय टीम ने गुरूवार को जनपद में वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्कूली वाहनों

Read More »

गोलमाल: गंग नहर किनारे कूड़े में मिलीं लाखों रुपये कीमत की सरकारी दवाइयां

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में सरकारी स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक ओर सरकारी अस्पतालों में मरीजों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा खरीदी गई हजारों सरकारी दवाइयां कूड़े के ढेर पर पड़ी मिलीं। यह मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मुजफ्फरनगर में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवाइयों की कमी बताकर बाहर से दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर लाखों रुपये कीमत की सरकारी दवाइयां गंग नहर पटरी के किनारे कूड़े में

Read More »

20 मई को दवा व्यापार बंद की तैयारी, सहारनपुर केमिस्ट एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। दवा कारोबार से जुड़े लंबित मुद्दों को लेकर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का रुख तेज कर दिया है। संगठन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद की पूर्व सूचना देते हुए सहारनपुर के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में एसोसिएशन ने साफ कहा है कि केंद्र और राज्य स्तर पर कई बार मांगें उठाने के बावजूद दवा व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े गंभीर विषय अब तक अनसुलझे हैं। इसी कारण देशभर के दवा विक्रेताओं में नाराजगी बढ़ रही है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, जिला सहारनपुर ने बताया कि वह ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स उत्तर प्रदेश (OCDUP) और राष्ट्रीय संस्था ऑल इंडिया

Read More »