पुलिस और शातिर गौकश के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

10 हजार का इनामी चांद ने पुलिस पर किया था फायर, अवैध असलहा बरामद, हाथ जोड़कर की अपराध से तौबा

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को नियमित चैकिंग के दौरान पुलिस का सामना एक वांछित और इनामी गौकश से हो गया। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए बदमाश ने मौके से भागने का प्रयास किया और पुलिस कर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान सहारनपुर के सरसावा निवासी चांद पुत्र अली के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ लंबे समय से गौकशी और अवैध हथियारों से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं।
शहर कोतवाली पुलिस सघन चैकिंग के दौरान सतर्क थी, संदिग्ध गतिविधि के चलते पुलिस टीम ने एक युवक को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही युवक ने भागने की कोशिश की और खुद को घिरता देख अचनक फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। पकड़े जाने के बाद युवक की पहचान चांद पुत्र अली निवासी सरसावा, सहारनपुर के रूप में हुई, जिस पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंच और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार चांद शातिर गौकशी गिरोह का सदस्य है और अलग-अलग जिलों में इसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
घटना की सूचना मिलते ही एएसपी/सीओ सिटी सिद्धार्थ मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और पूरी कार्रवाई का निरीक्षण किया। घायल आरोपी को पुलिस तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंच्ी, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। इस दौरान घायल चांद कोतवाली नगर के एसएचओ बबलू सिंह वर्मा के सामने हाथ जोड़कर अपने अपराधों से तौबा करते हुए नजर आया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से गलत कामों में लिप्त था और अब आगे अपराध न करने का वादा किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नए मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं और उसके गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश के लिए टीमों को सक्रिय कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  कादिर की खातिर पुलिस की पिस्टल के आगे डटने वाली महिलाओं को मिला ईनाम

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  रामलीला टीला पर भव्य शोभा यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के विकास को मंत्री कपिल देव केन्द्र से लाए 419 करोड़वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-सांई के दरबार में मां की ममता: महिलाओं के

Read More »