मुजफ्फरनगर में एसआईआर-सऊदी से व्यक्ति ने सीएम योगी को किया ट्वीट, हिल गया प्रशासन

गांव अंती में शिकायतकर्ता के घर तक दौड़े अफसर, बीएलओ की लापरवाही पर तुरंत हुई कार्रवाई, कराया समाधान

मुजफ्फरनगर। एक साधारण-सी शिकायत सोशल मीडिया पर वायरल क्या हुई, पूरा प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। इस शिकायत में दावा यह था कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर में गणना प्रपत्र की दूसरी कॉपी देने में बीएलओ लापरवाही बरत रही हैं। खास बात यह कि शिकायत भारत में नहीं, बल्कि सऊदी अरब से की गई थी। जैसे ही मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा, मुज़फ्फरनगर प्रशासन सक्रिय हो गया और कुछ ही घंटों में गांव अंती में अफसरों की टीम दौड़ पड़ी।
खतौली क्षेत्र के ग्राम अंती निवासी अरिफ चौहान, जो इस समय नौकरी के सिलसिले में सऊदी अरब में रह रहे हैं, ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट डालकर आरोप लगाया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ पूनम ने उनके परिवार को एसआईआर अभियान के तहत गणना प्रपत्र की रिसीविंग की दूसरी प्रति उपलब्ध नहीं कराई। चूँकि पोस्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी टैग किया गया था, मामला तुरंत सुर्खियों में आ गया और स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-लड़़की से दुष्कर्म में पिता को सात साल की सजा

शिकायत मिलते ही जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने एसडीएम खतौली निकिता शर्मा को कार्रवाई करने के निर्देश दिये और रिपोर्ट तलब की। एसडीएम खतौली ने इसे गंभीरता से लेते हुए तहसील से एक विशेष टीम गठित की और तत्काल गांव अंती में भेजा। टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय जांच की, ग्रामीणों के बयान लिए और बीएलओ के कामकाज की भी पड़ताल की।
जिला प्रशासन के अनुसार शिकायतकर्ता आरिफ के छोटे भाई अफज़ाल चौहान टीम को घर पर मिले, जिन्होंने उनको शिकायत के सम्बंध में जानकारी दी। जांच के दौरान अफज़ाल चौहान ने बताया कि उनके बड़े भाई अरिफ इस समय सऊदी अरब में हैं और उन्होंने वहीं से एक्स पर यह शिकायत सीएम योगी आदित्यनाथ व अन्य पटल पर की थी। अफज़ाल ने कहाकृकि हमें अब गणना प्रपत्र की रिसीविंग मिल चुकी है। शिकायत का समाधान हो गया है और अब बीएलओ पूनम से कोई शिकायत नहीं है। जांच टीम ने बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि बीएलओ पूनम द्वारा गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने या कार्यप्रणाली को लेकर उन्हें कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने बताया कि बीएलओ समय पर सभी प्रक्रियाएं पूरी कर रही हैं। शिकायत की पुष्टि न होने के बावजूद अधिकारियों ने बीएलओ को निर्देश दिए कि एसआईआर गणना से जुड़ी प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में सभी प्रपत्रों की रिसिविंग समय पर देने और रिकॉर्ड में पारदर्शिता बनाए रखने के आदेश भी दिए गए। सऊदी अरब से किए गए एक ट्वीट ने मुज़फ्फरनगर प्रशासन को तुरंत सक्रिय कर दिया। स्थानीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर न केवल समस्या का समाधान कराया, बल्कि जांच के बाद स्थिति स्पष्ट भी की। यह मामला दर्शाता है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर की गई शिकायतें अब प्रशासनिक तंत्र को सीधे प्रभावित कर रही हैं और जिम्मेदारी निभाने में तेजी भी ला रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  सपा प्रमुख अखिलेश यादव 8 अक्टूबर को आज़म ख़ान से करेंगे मुलाक़ात, रैली से पहले सियासी हलचल तेज़

Also Read This

हरिद्वार में चार माह की बच्ची चोरी का खुलासा, लड़का समझकर उठा ले गए थे आरोपी

हरिद्वार के विष्णु घाट से चोरी हुई चार माह की बच्ची पुलिस ने बरामद की, कथित बाबा और दंपत्ति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।

Read More »
उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं का मौसम अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज मौसम दिखाएगा तेवर, 7 जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तराखंड में 12 जून को तेज बारिश, ओलावृष्टि और 50-60 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका।

Read More »

आयुष मलिक प्रकरणः स्वामी यशवीर पीछे हटे, जाट नेताओं ने संभाला मोर्चा

धर्मवीर बालियान ने कहा कि दोनों समुदायों के जिम्मेदार लोगों को आगे आकर माहौल को शांत रखने की भूमिका निभानी चाहिए

Read More »

अमेठी की पंचायत वोटर लिस्ट में स्मृति ईरानी का नाम नहीं, जांच में जुटा प्रशासन

अमेठी की पंचायत चुनाव मतदाता सूची में पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम नहीं मिलने से राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। प्रशासन अब आवेदन और अभिलेखों की जांच कर रहा है।

Read More »

2017 फायरिंग केस में नीरज बवाना की देवबंद कोर्ट में पेशी, कचहरी परिसर छावनी में तब्दील

नीरज सहरावत उर्फ नीरज बवाना को वर्ष 2017 के फायरिंग और रंगदारी मामले में देवबंद की एडीजे कोर्ट में पेश किया गया। यह मामला चिकित्सक डॉ. अनुज गोयल से रंगदारी मांगने और नर्सिंग होम में फायरिंग से जुड़ा बताया जाता है।

Read More »