कैलावड़ा कांटे के पास दर्दनाक सड़क हादसा: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आए माता- पिता- पुत्र, की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

मुजफ्फरनगर/खतौली। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव कैलावड़ा कांटे के निकट शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार माता,पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई,हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई। गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मृतको के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर एसडीएम तथा सीओ ने गुसाई भीड़ को काफी समझने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक जाम की स्थिति बनी रही, वार्ता जारी रही।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव छछरपुर निवासी सोनू अपने पिता राजकुमार और माता महेंद्री को बाइक पर बैठाकर फलावदा किसी जरूरी कार्य से जा रहा था। जब उनका परिवार कैलावड़ा कांटे के पास पहुंचा, तभी अचानक सामने से आई बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। जिस कारण वह सड़क पर जा गिरे, तभी तेजी से आई ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिस कारण तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत घायलों को उपचार के लिए खतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद सोनू और उसके पिता राजकुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल महेंद्री की हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हायर सेंटर में उपचार के दौरान महेंद्री की भी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  ऑपरेशन सवेराः तीन जिलों में 104 तस्कर गिरफ्तार, 13.30 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर मिलते ही गांव छछरपुर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण कैलावड़ा कांटे पर पहुंच गए और सड़क पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रहे भारी वाहनों पर प्रशासन नियंत्रण नहीं कर पा रहा है, जिसके चलते लगातार हादसे हो रहे हैं। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हादसे के बाद

इसे भी पढ़ें:  बैलेंस समाप्त होने के तीन दिनों तक बिजली आपूर्ति करेगा स्मार्ट मीटरः मुख्य अभियंता

जाम की सूचना पर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। बाद में एसडीएम ललित कुमार मिश्रा तथा को रूपाली राव चौधरी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों को उचित कार्रवाई व सहायता का आश्वासन दिया। ग्रामीण मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग पर अड़े रहे। प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने-बुझाने के प्रयास में लग रहे लेकिन देर रात तक जाम लग रहा तथा वार्ता जारी रही।

इसे भी पढ़ें:  ऑपरेशन सवेरा में बड़ी सफलताः 21 किलो गांजा समेत तीन तस्कर पकड़े

पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Also Read This

मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त-राजस्व बदले, यूपी में 84 अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश/मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 84 अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। इस सूची में अपर जिलाधिकारी, अपर नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट, विकास प्राधिकरणों के सचिव, विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारी और कई जिलों के प्रशासनिक अफसर शामिल हैं। इस फेरबदल में मुजफ्फरनगर के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के पद पर तैनात गजेंद्र कुमार का तबादला कर उन्हें अपर जिलाधिकारी नगर, गोरखपुर बनाया गया है। वहीं प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव अजीत कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर का नया एडीएम वित्त एवं राजस्व नियुक्त किया गया है। इस तबादला सूची में केवल मुजफ्फरनगर ही नहीं, बल्कि वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, आगरा,

Read More »

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई प्रधान पति का अस्पताल सील

मुजफ्फरनगर। खतौली और जानसठ क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ए-सी-एम-ओ अजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने शेखपुरा स्थित दयावती मेडिकेयर सेंटर पर छापा मारा। जांच में पंजीड्डत डॉक्टर अनुपस्थित मिले और अस्पताल परिसर का उपयोग आवास के रूप में पाया गया, जिसके बाद ओ-पी-डी और वार्ड को सील कर दिया गया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल की एथलीट मीट में खेल, संस्कार और राष्ट्रवाद का संगमयह अस्पताल शाहपुर खतौली की प्रधान रेखा भड़ाना के पति ओमपाल सिंह भड़ाना द्वारा संचालित है, जिन्हें दो दिन में स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस दिया गया है। इसके अलावा जानसठ में

Read More »

पुलिस मुठभेड़ में दो वाहन चोर घायल गिरफ्तार, छह चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में टिकैत चौक के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो वाहन चोर एनएच-58 स्थित कूकड़ी ग्राउंड के पास बने एक खंडहर में चोरी की मोटरसाइकिलें छिपाकर रखे हुए हैं और उन्हें बेचने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मसमर्पण के लिए कई बार चेतावनी दी, लेकिन बदमाश लगातार रुक-रुक कर गोली चलाते रहे। इसके बाद पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर: एम्बुलेंस में था वैन का पंजीकरण, बना दी स्कूल की मिनी बस

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में स्कूली वाहनों की सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में एक ऐसा वाहन पकड़ा गया, जो पूर्व में एंबुलेंस के रूप में पंजीकृत था, लेकिन उसे अवैध रूप से स्कूल वाहन बनाकर बच्चों के परिवहन में लगाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों ने वाहन को तत्काल निरु( करते हुए भारी जुर्माना लगाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विभागीय टीम ने गुरूवार को जनपद में वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्कूली वाहनों

Read More »

गोलमाल: गंग नहर किनारे कूड़े में मिलीं लाखों रुपये कीमत की सरकारी दवाइयां

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में सरकारी स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक ओर सरकारी अस्पतालों में मरीजों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा खरीदी गई हजारों सरकारी दवाइयां कूड़े के ढेर पर पड़ी मिलीं। यह मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मुजफ्फरनगर में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवाइयों की कमी बताकर बाहर से दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर लाखों रुपये कीमत की सरकारी दवाइयां गंग नहर पटरी के किनारे कूड़े में

Read More »

20 मई को दवा व्यापार बंद की तैयारी, सहारनपुर केमिस्ट एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। दवा कारोबार से जुड़े लंबित मुद्दों को लेकर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का रुख तेज कर दिया है। संगठन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद की पूर्व सूचना देते हुए सहारनपुर के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में एसोसिएशन ने साफ कहा है कि केंद्र और राज्य स्तर पर कई बार मांगें उठाने के बावजूद दवा व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े गंभीर विषय अब तक अनसुलझे हैं। इसी कारण देशभर के दवा विक्रेताओं में नाराजगी बढ़ रही है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, जिला सहारनपुर ने बताया कि वह ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स उत्तर प्रदेश (OCDUP) और राष्ट्रीय संस्था ऑल इंडिया

Read More »