खतौली। थाना क्षेत्र के गांव जावन में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दोनों पक्षों के अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया।जानकारी के अनुसार गांव निवासी अनुराग पुत्र नीरज कुमार किसी बात को लेकर हुए विवाद में घायल हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल अनुराग को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गर्भवती विवाहिता की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया दहेज उत्पीड़न व जहर देने का आरोप
खतौली। गर्भवती विवाहिता की उपचार के दौरान मौत के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और मांग पूरी न होने पर जहर देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के साथ परिजन शनिवार को थाना खतौली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिजनों के अनुसार, मृतका शालू की शादी वर्ष 2024 में अंकुर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शालू का उत्पीड़न किया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि मांग पूरी न होने पर उसे कथित रूप से जहर दे दिया गया। इसे भी





