शराब के विवाद में किसान की हत्या, शव जलाने की कोशिश नाकाम

शुकतीर्थ में शराब पार्टी के दौरान हुआ खूनी विवाद, ईंट से हमला कर मजदूर को उतारा मौत के घाट

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुए मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली। आरोप है कि कहासुनी के बाद ईंट-पत्थरों से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए शव का अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया, लेकिन सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और अधजले शव को चिता से बरामद कर लिया। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

शुकतीर्थ क्षेत्र में शुक्रवार देर रात शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक किसान एवं मजदूर की हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी शव को श्मशान घाट ले गए और चोरी-छिपे उसका अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया। पुलिस की समय पर कार्रवाई से शव को चिता से निकाल लिया गया। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली निवासी अंकुर पुत्र पाल्ला (लगभग 30-35 वर्ष) शुकतीर्थ स्थित नक्षत्र वाटिका के निकट निर्माणाधीन गंगा घाट पर मजदूरी का कार्य करता था। वह वहीं रहकर काम कर रहा था। शुक्रवार रात वह कुछ परिचित लोगों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान पानी लाने को लेकर कहासुनी हो गई। बताया जाता है कि अंकुर द्वारा पानी लाने से इनकार किए जाने पर विवाद बढ़ गया।

इसे भी पढ़ें:  किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि की 20वीं किश्त

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार विवाद इतना बढ़ गया कि साथ बैठे लोगों में से एक ने अंकुर के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी घबरा गए और घटना के साक्ष्य मिटाने की योजना बनाने लगे। हत्या के बाद आरोपी शव को पास के श्मशान घाट ले गए। वहां उन्होंने बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के शव को चिता पर रखकर आग लगा दी। आरोपियों का उद्देश्य हत्या के सबूतों को नष्ट करना बताया जा रहा है। इसी बीच किसी व्यक्ति ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस की गाड़ी को आते देख आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चिता से अधजले शव को बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसे भी पढ़ें:  भैंसरहेड़ी गांव में मावा भट्ठियों पर छापा, 682 लीटर संदिग्ध सरसों तेल जब्त

पुलिस जांच में सामने आया कि अंकुर की हत्या उसके कमरे में की गई थी। घटनास्थल पर बड़ी मात्रा में खून फैला मिला, जिससे वहां संघर्ष और हिंसक वारदात होने के संकेत मिले। पुलिस ने कमरे से साक्ष्य जुटाकर फोरेंसिक जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। शनिवार सुबह निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार रोबिन ने भोपा थाने में घटना की तहरीर दी। तहरीर में बताया गया कि देर रात उन्हें अंकुर की हत्या और शव को श्मशान घाट ले जाने की जानकारी मिली थी। जब मौके पर पहुंचे तो अंकुर का शव चिता पर अधजली अवस्था में मिला। उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान भी मौजूद थे। रोबिन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच के दौरान क्षेत्र की प्रधान के पति समेत तीन संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। उनसे घटना के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी तथ्यों की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व ने विश्व में बढ़ाया भारत का मानः निशंक

Also Read This

समाज सेवा में योगदान पर गिरीश अग्रवाल को मिला ‘विकास रत्न’ सम्मान

लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी में निभा रहे सक्रिय भूमिका, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने किया सम्मानित मुजफ्फरनगर। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी के सक्रिय सदस्य गिरीश अग्रवाल को लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के प्रतिष्ठित ‘विकास रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज हित में किए जा रहे कार्यों, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने गिरीश अग्रवाल को

Read More »