खतौली: स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार अवैध क्लीनिक सील

खतौली। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील तेवतिया के निर्देशों के अनुपालन में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपंजीकृत क्लिनिक, अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध विशेष सघन जांच अभियान चलाया गया अभियान के दौरान खतौली क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अवैध क्लीनिकों को सील कर दिया गया। ब्लॉक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने विभिन्न क्लिनिक, नर्सिंग होम, डेंटल सेंटर एवं पैथोलॉजी लैब की जांच की। जांच के दौरान संबंधित संचालकों से वैध पंजीकरण एवं शैक्षिक योग्यता संबंधी अभिलेख मांगे गए, लेकिन मौके पर कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नियमों के तहत नोटिस जारी करते हुए चार संचालित क्लीनिकों को सील कर दिया। इनमें शाहवेज हड्डी क्लीनिक , पाल डेंटल क्लिनिक, कृष्णा लैब फलावदा रोड तथा हिंद लैब बुढ़ाना रोड खतौली सहित अन्य केंद्र शामिल हैं। खतौली प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि बिना पंजीकरण स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन करना नियम विरुद्ध है तथा ऐसे संस्थानों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों में हड़कंप मचा हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  आयुर्वेद और आधुनिक तकनीक से लाभान्वित हुए लोग
Share This Article