देवबंद की नंदनी कुशवाह ने 98.8% अंक पाए, जिले में पहला स्थान

देवबंद। सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित होते ही देवबंद के द दून वैली स्कूल में खुशी का माहौल बन गया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, छात्रा नंदनी कुशवाह ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। परिणाम सामने आने के बाद स्कूल परिसर में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच बधाइयों का दौर चलता रहा।

विद्यालय के मुताबिक, इस बार कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। नंदनी कुशवाह के बाद अभिनव पुंडीर ने 97.2 प्रतिशत, खुशी ने 95.8 प्रतिशत, अंशिका माहेश्वरी ने 94.8 प्रतिशत और उत्कर्ष बंसल ने 93 प्रतिशत अंक हासिल किए।

21 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाए

स्कूल प्रबंधन की ओर से जारी जानकारी में बताया गया कि परीक्षा परिणाम में 21 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। इसके अलावा 43 छात्र 85 प्रतिशत से ऊपर, 74 छात्र 80 प्रतिशत से ऊपर और 115 छात्र 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने में सफल रहे।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा सरकार में साकार हुआ मुजफ्फरनगर के गरीबों का अपने घर का सपना

बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में गुणरूप कौर 94.4 प्रतिशत, मैत्री जैन 94.2 प्रतिशत, जिया त्यागी 93.8 प्रतिशत, शिवांशी सैनी 93.4 प्रतिशत, गौरी सिंघल 93 प्रतिशत, नीव खन्ना 92.2 प्रतिशत, अक्षिता सिंघानिया 92.2 प्रतिशत, सारा 92 प्रतिशत, आयुष्मान पुंडीर 91.8 प्रतिशत, स्वस्ति चौधरी 91.8 प्रतिशत, सिद्ध अग्रवाल 91.4 प्रतिशत और विक्रांत वीर राठी 91 प्रतिशत शामिल हैं।

16 विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों में पूरे 100 अंक लिए

विद्यालय की ओर से यह भी बताया गया कि इस वर्ष 16 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विषयवार डिस्टिंक्शन की बात करें तो अंग्रेजी में 157, फिजिकल एजुकेशन में 114, योग में 92, संगीत में 70, पेंटिंग में 43, बिजनेस स्टडीज में 32, इकोनॉमिक्स में 31, हिंदी में 22, अकाउंट्स में 19, फिजिक्स में 16, गणित में 12 और केमिस्ट्री में 11 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन हासिल की। इसके अलावा पॉलिटिकल साइंस में 9, बायोलॉजी में 6 और सोशियोलॉजी में 3 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन प्राप्त की।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-जिला चिकित्सालय में डॉक्टर सरकारी, लेकिन फीस प्राइवेट

विद्यालय के चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह परिणाम बच्चों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का फल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी विद्यार्थी पढ़ाई के साथ खेल और अन्य गतिविधियों में विद्यालय का नाम आगे बढ़ाते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें:  कूड़ा डालने के विवाद में खूनी संघर्ष... किशोरी की मौत, छह घायल

प्रधानाचार्या डॉ. सीमा शर्मा ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता निरंतर मेहनत, अनुशासन और सही दिशा में किए गए प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर अनुराग सिंघल ने भी विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों की यह उपलब्धि देवबंद के लिए गर्व का विषय है और उन्हें आगे भी इसी लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहना चाहिए।

Also Read This

गर्भवती विवाहिता की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया दहेज उत्पीड़न व जहर देने का आरोप

खतौली। गर्भवती विवाहिता की उपचार के दौरान मौत के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और मांग पूरी न होने पर जहर देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के साथ परिजन शनिवार को थाना खतौली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिजनों के अनुसार, मृतका शालू की शादी वर्ष 2024 में अंकुर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शालू का उत्पीड़न किया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि मांग पूरी न होने पर उसे कथित रूप से जहर दे दिया गया। इसे भी

Read More »

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाईः मीरापुर का अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, दो अस्पतालों को नोटिस जारी

पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. विपिन कुमार द्वारा तत्काल प्रभाव से सेंटर को सील कर दिया गया

Read More »

भीषण गर्मी में गांधी कॉलोनी समेत कई इलाकों की बिजली गुल, बंद मिला बिजलीघर

सुबह सात बजे से आपूर्ति ठप, फॉल्ट के बाद घंटों नहीं मिला कोई कर्मचारी, आक्रोशित लोगों ने बिजलीघर पहुंचकर जताया विरोध मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार के बाद शनिवार को भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के गांधी कॉलोनी, बचन सिंह कॉलोनी, अंकित विहार और पचेंडा रोड क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया। सुबह करीब सात बजे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ता गया। इसे भी पढ़ें:  ऐतिहासिक फैसलाः अधिवक्ता समीर हत्याकांड में तीन दोषियों को फांसी जानकारी

Read More »