मुजफ्फरनगर-सरेआम फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले बदमाश दबोचे

मंदवाड़ा रोड पर हुई मुठभेड़ में 15-15 हजार के इनामी आमिर और समद को किया गिरफ्तार, हथियार व बाइक बरामद

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो इनामी अपराधी घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिए गए। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। हाल ही में कस्बे में हुई गोलीबारी की घटनाओं के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। पुलिस द्वारा मौके से अवैध हथियार और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री ने बताया कि बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र स्थित मंदवाड़ा रोड पर सुबह लगभग साढ़े सात बजे पुलिस और बदमाशों के बीच आमना-सामना हो गया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की थी। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आमिर और समद नामक दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने तत्काल दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां पुलिस निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उन पर दो-तीन दिन पूर्व बुढ़ाना कस्बे में दो अलग-अलग स्थानों पर व्यक्तियों पर गोली चलाने का आरोप है। इन घटनाओं के बाद क्षेत्र में भय और तनाव का वातावरण बना हुआ था। इसके बाद से ही इन बदमाशों की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही थी। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, एक मस्कट बंदूक, एक तमंचा तथा कई कारतूस बरामद किए हैं। बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर जांच प्रारंभ कर दी गई है।
क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की गहन जांच की जा रही है। साथ ही उनके अन्य साथियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। आने-जाने वाले वाहनों की जांच की गई, ताकि किसी अन्य संदिग्ध व्यक्ति के फरार होने की संभावना को रोका जा सके। उनका कहना है कि पकड़े गये बदमाशों के द्वारा क्षेत्र में लगातार फायरिंग की घटना करते हुए आम जनता में भय का माहौल पैदा किया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर: एलपीजी संकट के बीच आईजीएल बना सहारा

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  समाज से चंदा जुटाकर लाखों रुपये डकार गये नरेश विश्वकर्माः जगदीश पांचालगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने

Read More »

लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग, झुग्गियों में सिलेंडर धमाके

लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 की झुग्गी बस्ती में बुधवार को भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडर और फ्रिज कंप्रेसर फटने लगे, जिससे दूर-दूर तक धुआं और ऊंची लपटें दिखाई दीं। इस घटना ने बस्ती में रहने वाले परिवारों को कुछ ही मिनटों में सड़क पर ला खड़ा किया। इसे भी पढ़ें:  रतनपुरी बस स्टैंड ट्रक हादसा, ओवरलोड बना कारणइस अग्निकांड में नुकसान कितना हुआ, इस पर अलग-अलग रिपोर्टों में अलग तस्वीर सामने आई है। सूत्रों की माने तो करीब 200 से अधिक झोपड़ियों के जाली है। दमकल और राहत-बचाव की तैनाती को लेकर भी रिपोर्टों

Read More »

यशपाल के चार तीरः मुजफ्फरनगर में सीएम दौरे बाद भाजपा में अंदरूनी खींचतान तेज

पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार की फेसबुक पोस्ट ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, इशारों में दिए संदेश के मायने तलाशने में जुटे सियासी पंडित मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में हाल ही में हुए मुख्यमंत्री के दौरे की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि अब एक सोशल मीडिया पोस्ट ने स्थानीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। विकास योजनाओं की सौगात और सीएम की जनसभा की गूंज की खुमारी में खोये लोगों के बीच सत्तारूढ़ दल भाजपा के भीतर चल रही संभावित खींचतान को लेकर अब सियासी चटकारों के साथ भविष्य की सियासत पर आधारित अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया दौरे की

Read More »