कल्लरपुर में धूमधाम से मनेगा श्रीमहाकाल भैरवाष्टमी महोत्सव

10 नवम्बर को श्री बालाजी धाम नई मंडी से शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली जाएगी श्रीमहाकाल की शोभा यात्रा

मुजफ्फरनगर। चरथावल ब्लाक के गांव कल्लरपुर कछौली में स्थित श्रीमहाकाल बटुक भैरव बाबा एवं शनिदेव सिद्धपीठ मंदिर में 10 नवम्बर से 13 नवम्बर तक भैरवाष्टमी महोत्सव बनाया जा रहा है। 10 नवम्बर को श्री महाकाल भैरव बाबा की शोभायात्रा बडे धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। शोभायात्रा श्रीबाला जी धाम नई मंडी से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गांव कल्लरपुर कछौली में स्थित सिद्ध पीठ मंदिर पर पहुंचेगी। 12 नवम्बर को बडे हर्षाेल्लास के साथ भैरवाष्टमी महोत्सव बनाया जाएगा।
श्रीमहाकाल बटुक भैरव बाबा एवं शनिदेव सिद्धपीठ मंदिर के महंत ठाकुर नकली सिंह भगत जी ने मंदिर परिसर में बैठक करते हुए बताया कि 10 नवम्बर को श्रीमहाकाल भैरव बाबा की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में 5 बैंड, 11 झांकी, एक डीजे, कीर्तन मंडल, ढोल नगाडे और भैरव बाबा का मुख्य रथ शामिल रहेगा। बाबा की शोभायात्रा नई मंडी के विभिन्न मार्गों से होते हुए बिन्दल मार्किट, पीठ बाजार, गौशालारोड से भोपा पुल, बचन सिंह चौक, मालवीय चौक, टाउन हाल रोड, शिव चौक, रूडकीरोड से होते हुए शाहबुद्दीनपुरा गांव से मिमलाना गांव से होते हुए कल्लरपुर कछौली सिद्धपीठ मंदिर में पहुंचेगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-कमलनगर में कुत्ते पर बाइक चढ़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार

यात्रा में बाबा के रथ पर पुष्पवर्षा होगी। 11 नवम्बर को मंदिर में झंडा पूजन, वेदी पूजन, श्रीगणेश पूजन, शनिदेव पूजन आदि कार्यक्रम विधि विधान के साथ होगे। 12 नवम्बर को मां वैष्णोंदेवी पूजन होगा। इसके बाद श्री काल भैरव बाबा की पूजा होगी। रात्रि में आठ बजे विशाल जागरण होगा। रात्रि 12 बजे बाबा का रूद्राभिषेक होगा। इसके बाद विशाल यज्ञ और महाआरती होगी। बैठक में रामकुमार पुंडीर, अमित पुंडीर, कमल राणा, जयवीर सिंह, पवन पांचाल, सोनू कुमार, संजू, नीरज कुमार, सुमित कुमार, अंकित कुमार, रजत कुमार, कुलदीप कुमार, अर्पित कुमार, राजकुमार, सुनिल कुमार, अभय कुमार, अमन कुमार, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  रिटायर्ड इंजीनियर को डिजीटल अरेस्ट कर 33.33 लाख की ठगी करने वाला एक गिरफ्तार

Also Read This

एक और टीएमसी सांसद से मारपीट, काले झंडे दिखाए चोर-चोर के लगे नारे

पश्चिम बंगाल- टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी पर हमले का दावा किया जा रहा है। कल्याण बनर्जी हुगली में कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया। टीएमसी का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी पर हमला किया।पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी आज टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने गए थे। दावा किया गया है कि उसी दौरान उन पर हमला हुआ। गौरतलब है कि कल टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के साथ

Read More »

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »