नावला कोठी के पास रजवाहा पटरी चौड़ीकरण शुरू, 25 किमी मार्ग होगा चौड़ा

मेरठ रोड स्थित नावला कोठी के पास से गुजरने वाले मार्ग पर रजवाहा पटरी चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। लगभग 25 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण को राज्य सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया गया है, जिससे लाखों कांवड़ यात्रियों और स्थानीय लोगों को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने फीता काटकर और नारियल तोड़कर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की।

इसे भी पढ़ें:  फांसी पर लटकाकर हमलाः आरोपी राज सिंह को सात साल की सज़ा, 20 हजार रुपये जुर्माना

 कार्यक्रम के दौरान डा.वीरपाल निर्वाल ने कर्मचारियों और श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह मार्ग केवल सामान्य आवागमन का रास्ता नहीं है, बल्कि कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही का प्रमुख मार्ग भी है। उन्होंने कहा कि इस कारण रजवाहा पटरी चौड़ीकरण कार्य को समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि भविष्य में यात्रियों और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।

इसे भी पढ़ें:  योगीराज में भाजपा को घायल कर रही पुलिस, भड़का आक्रो

 कार्यक्रम में मौजूद सिंचाई विभाग के एस डी ओ सुशील कुमार और जूनियर इंजीनियर प्रण पाल सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा किया जाएगा और गुणवत्ता के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि विभाग इस परियोजना की नियमित निगरानी करेगा, जिससे निर्माण कार्य सुचारु रूप से आगे बढ़ सके। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह, जिलेदार मनोज कुमार, तथा भा.ज.पा. जिला संयोजक रामकुमार शर्मा और रविन्द्र कुमार भी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  भव्य रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा शहर

स्थानीय लोगों का मानना है कि रजवाहा पटरी चौड़ीकरण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित व सुगम मार्ग उपलब्ध हो सकेगा।

Also Read This

कैंची धाम मेला 2026 के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 15 जून को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है। बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले वाहनों को तय रूटों से डायवर्ट किया जाएगा और श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा। कैंची धाम में मुख्य मेला 15 जून को आयोजित होता है, लेकिन श्रद्धालुओं की आवाजाही कई दिन पहले से शुरू हो जाती है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर-आंधी से गिरी ईंट भट्ठे की दीवार, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

अलसुबह हुआ हादसा, नंगला मार्ग पर जुटे परिजनों और ग्रामीणों ने किया भारी हंगामा, पुलिस अफसरों के सामने मुआवजे की मांग

Read More »

कलेक्ट्रेट में पंचायत सहायक ने आत्मदाह का प्रयास किया, सिविल डिफेंस जवान की सतर्कता से टला हादसा

मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पंचायत सहायक ने कथित कार्रवाई न होने से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सिविल डिफेंस के एक जवान ने समय रहते उसे रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।   जानकारी के अनुसार ग्राम निरमानी निवासी सचिन कुमार ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं। सचिन का आरोप है कि 8 जून को ग्राम सचिवालय में काम के दौरान गांव के दो लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ प्रिंटर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया तथा

Read More »