वंदे भारत एक्सप्रेस मेरठ के स्थान पर सहारनपुर से चलाई जाये: कपिल देव

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की रेल भवन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रेल सुविधाओं के विस्तार की पुरजोर मांग

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कल नई दिल्ली स्थित रेल भवन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश विशेषकर मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, बागपत, हापुड़ एवं बुलंदशहर जनपदों के यात्रियों की सुविधा से जुड़े महत्वपूर्ण रेल विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही रेल संबंधी मांगों को प्रमुखता से रखते हुए रेल सेवाओं के विस्तार, नई सुविधाओं के संचालन तथा बंद पड़ी सेवाओं को पुन: प्रारंभ करने का आग्रह किया।

उन्होंने रेल मंत्री से आग्रह किया कि नई दिल्ली-लखनऊ एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12429/12430) का ठहराव जनपद हापुड़ के रेलवे स्टेशन पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि हापुड़ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों के लिए एक महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन के रूप में विकसित हो रहा है, जहां इस ट्रेन का ठहराव होने से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आम यात्रियों को लखनऊ आने-जाने में काफी सुविधा प्राप्त होगी।

इसे भी पढ़ें:  श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की जयंती

इसके अतिरिक्त मंत्री अग्रवाल ने संगम एक्सप्रेस (14164) के संचालन में संशोधन का सुझाव देते हुए कहा कि वर्तमान में यह ट्रेन मेरठ से प्रयागराज के लिए संचालित होती है। यदि इसे सहारनपुर जंक्शन से संचालित किया जाए तो सहारनपुर, मुजफ्फरनगर एवं आसपास के जनपदों के यात्रियों को कानपुर और प्रयागराज जैसे प्रमुख शहरों तक सीधी एवं सुगम रेल सुविधा प्राप्त हो सकेगी, जिससे क्षेत्र के हजारों दैनिक यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने रेल मंत्री को यह भी अवगत कराया कि कोरोना काल के दौरान सुरक्षा कारणों से कई महत्वपूर्ण रेल सेवाओं का संचालन बंद कर दिया गया था, जिनमें से कुछ सेवाएं आज भी पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी हैं। उन्होंने विशेष रूप से हरिद्वार-निजामुद्दीन, मेरठ-अंबाला तथा अंबाला-दिल्ली मार्ग की पूर्व में संचालित होने वाली ट्रेनों को शीघ्र पुन: प्रारंभ करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इन रेल सेवाओं का संचालन बंद रहने से औद्योगिक नगरी मेरठ, मुजफ्फरनगर तथा आसपास के क्षेत्रों के व्यापारियों, छात्रों एवं दैनिक यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

इसके साथ ही उन्होंने ने आधुनिक एवं तीव्र गति वाली रेल सेवाओं के विस्तार पर बल देते हुए सुझाव दिया कि 22490 वंदे भारत एक्सप्रेस को मेरठ के स्थान पर सहारनपुर से संचालित किया जाए। उन्होंने बताया कि यदि यह ट्रेन सहारनपुर से प्रात: लगभग 05:00 बजे प्रारंभ होकर मुजफ्फरनगर एवं मेरठ होते हुए लखनऊ तक संचालित की जाती है, तो इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लाखों यात्रियों को लखनऊ तक तीव्र, सुरक्षित एवं आधुनिक रेल सेवा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि इस सेवा को आगे वाराणसी तक बढ़ाने की संभावनाओं पर भी विचार किया जा सकता है, जिससे यात्रियों को व्यापक लाभ प्राप्त होगा।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में आशीर्वाद समारोह का आयोजन

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि उपरोक्त प्रस्ताव केवल रेल सेवाओं के विस्तार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनका सीधा संबंध क्षेत्र के सामाजिक, शैक्षिक एवं आर्थिक विकास से भी है। इन सेवाओं के शुरू होने तथा ठहराव मिलने से लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी, क्षेत्र के व्यापार एवं उद्योग को गति मिलेगी तथा प्रदेश की राजधानी लखनऊ से क्षेत्र का संपर्क और अधिक सुदृढ़ होगा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा उठाए गए सभी विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को इन प्रस्तावों का परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता की इन महत्वपूर्ण मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लाखों यात्रियों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।

Also Read This

सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा

मुजफ्फरनगर। सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा रहा। क्लब के चुनाव के लिए पदाधिकारी व सदस्य पद हेतु तमाम लोगों ने अपने नामांकन पत्र भरे थे। क्लब के सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया गया। इनमें उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंघल, सचिव विजय वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष सरीन, के अलावा कार्यकारिणी सदस्य बैडमिंटन हिमांशु महेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य बिलियर्ड, कार्यकारिणी सदस्य कार्ड्स मनु गुप्ता व अतुल जैन, कार्यकारिणी सदस्य टेनिस डा देवेन्द्र सिंह मलिक, कार्यकारिणी सदस्य सामान्य अमित मित्तल, अजय स्वरूप, डा० दीपक गोयल व गिरीश अग्रवाल को निर्विरोध चुन लिया गया है। शेष लोगों के नामांकन पत्र वापसी हो

Read More »

डीएम पर विवादित टिप्पणी में आजम खां दोषी…. दो साल कैद और 20 हजार का लगा जुर्माना

मुरादाबाद- रामपुर की अदालत ने तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आजम खां को दोषी करार दिया है। यह मुकदमा भोट थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था। कोर्ट ने आजम को दो साल के कारावास की सजा सुनाई है।सपा नेता आजम खां को तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में रामपुर की कोर्ट ने दो साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भोट थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था।आरोप था कि चुनाव प्रचार के दौरान सपा नेता ने तत्कालीन जिलाधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा

Read More »

शेखपुरा में सरकारी पानी की टंकी के दुरुपयोग से ग्रामीणों में भारी रोष

मुजफ्फरनगर। शेखपुरा गांव में स्थित सरकारी पानी की टंकी के कथित दुरुपयोग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी परिसर का इस्तेमाल पूरी तरह से निजी कार्यों के लिए किया जा रहा है। इस संबंध में कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पानी की टंकी की देखरेख के लिए नियुक्त एक युवक और उसका परिवार लंबे समय से टंकी परिसर में ही रह रहा है। इसे भी पढ़ें:  श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की जयंतीआरोप है कि परिसर

Read More »

तीसरे दिन भी जारी फर्जी अस्पताल, लैब और क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, दो संस्थान सील

खतौली। जनपद में बिना पंजीकरण एवं बिना ने उस डिग्री संचालित हो रहे अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। खतौली सीएससी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन संचालित सभी अस्पताल, क्लीनिक और लैब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशों के अनुपालन में अपंजीकृत क्लीनिक, अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार 15 खतौली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया। इसे

Read More »