खतौली में एलपीजी की कालाबाजारी, सभासदों ने सीएम व डीएम से की शिकायत

रिफिल सिलेंडर 1500-1600 रुपये में बेचने का आरोप, बुकिंग के बावजूद उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही आपूर्ति

मुजफ्फरनगर। खतौली कस्बे में दो गैस एजेंसियों पर एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी के गंभीर आरोप लगे हैं। नगर पालिका परिषद के सभासदों ने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

खतौली कस्बे में एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर विवाद सामने आया है। नगर पालिका परिषद खतौली के सभासद सौरभ जैन, पुष्पा रानी, अमित कुमार, प्राची वर्मा और अहतेशाम ने कस्बे की दो गैस एजेंसियों—चौधरी इंडियन गैस सर्विस और प्रीत इंडियन गैस सर्विस—पर सिलेंडरों की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें:  पति की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार, नई मण्डी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सभासदों का आरोप है कि उपभोक्ताओं को निर्धारित कीमत पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं, जबकि एजेंसियों के पास पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि कई उपभोक्ताओं के मोबाइल से गैस बुकिंग भी नहीं हो पा रही है और जिनकी बुकिंग हो जाती है, उन्हें भी समय पर सिलेंडर नहीं दिया जा रहा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मदरसों-मस्जिदों में तब्लीगी जमात से पुलिसिया पूछताछ पर आक्रोश

आरोप है कि एजेंसी के कुछ कर्मचारी सिलेंडरों को कालाबाजारी के जरिए 1500 से 1600 रुपये तक में बेच रहे हैं, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभासद सौरभ जैन ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही मामले से अवगत कराते हुए उपजिलाधिकारी को भी एक पत्र दिया गया है, जिसमें गैस एजेंसियों द्वारा की जा रही कथित अनियमितताओं की जांच की मांग की गई है।

इसे भी पढ़ें:  मौत बनकर दौड़ते ओवरलोड गन्ना वाहनों पर शिकंजा, चार वाहन सीज

इसके अलावा मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसकी शिकायत संख्या 92613300007953 बताई गई है। सभासद ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके।

Also Read This

हाईवे पर ट्रक और मैजिक की भिड़ंत…. 10 लोगों की मौत, कई घायल

लखीमपुर खीरी- लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। ऊंच गांव भरेहटा के बीच हाईवे पर मैजिक और ट्रक की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गईए जबकि दो से अधिक लोग घायल हुए हैं। लखीमपुर.बहराइच नेशनल हाईवे 730 पर सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। यह भीषण हादसा ट्रक और मैजिक गाड़ी की टक्कर से हुआ। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों का नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आठ मृतकों की शिनाख्त हो गई है। सुबह करीब आठ बजे हुए भीषण हादसे ने अधिकारियों की नींद भी उड़ा दी। घटना

Read More »

सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप में संस्कृत भाषा व हिमाचली संस्कृति से रूबरू हुए छात्र

खतौली बुढ़ाना रोड के जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप के अंतर्गत विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा, भारतीय संस्कृति एवं विभिन्न प्रदेशों की परंपराओं से परिचित कराया गया।कैंप में संस्कृत भाषा के वार्तालाप, दिनचर्या एवं गीतों के माध्यम से विद्यार्थियों को सरल और रोचक ढंग से संस्कृत का ज्ञान दिया गया। अध्यापिका कु. शिखा द्वारा तैयार कराई गई हिमाचली नृत्य नाटिका ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया, जिसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को हिमाचल प्रदेश की भाषा एवं संस्कृति की जानकारी मिली।प्रधानाचार्य डॉ. चन्द्रमोहन शर्मा ने विद्यार्थियों को संस्कृत में यातायात नियमों एवं शिष्टाचार संबंधी शब्दों का अभ्यास कराया। वहीं धर्मेंद्र मलिक ने संस्कृत

Read More »

खतौली में ‘इंपैक्ट फिटनेस बाय बाबर’ जिम का भव्य उद्घाटन

खतौली- नगरवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और फिटनेस को समर्पित एक नई पहल के तहत ‘इंपैक्ट फिटनेस बाय बाबर’ जिम का रविवार को भव्य उद्घाटन किया गया। जीटी रोड स्थित नागर कॉलोनी में शारिक राणा की कोठी के बराबर में खुले इस अत्याधुनिक जिम का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान और पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। जिम के संचालक और प्रसिद्ध जिम ट्रेनर बाबर व उनके साथियों ने मुख्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया । इसे भी पढ़ें:  कोआपरेटव बैंक्स स्टाफ एसोसिएशन के राज्य स्तरीय अधिवेशन का समापनयह जिम खतौली नगर में अपनी तरह की एक अनूठी

Read More »

सरधना में क्राकरी शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

मेरठ। सरधना के गंज बाजार में खुशी क्राकरी स्टोर नाम से बड़ा शोरूम है। यहां रविवार को आग लग गई। पहले तो लोगों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश कीए फिर दमकल कर्मियों ने आकर आग बुझाई। इस दौरान बाजार में अफतराफरी का माहौल बना रहा। मेरठ के सरधना स्थित व्यस्ततम गंज बाजार में रविवार को खुशी क्राकरी स्टोर में भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटों और घने धुएं के गुबार ने बाजार में अफरातफरी का माहौल बना दियाए जिससे व्यापारियों और आम लोगों में दहशत फैल गई। फायर ब्रिगेड ने आकर आग बुझाई। आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसारए गंज

Read More »

पुलिस ने वकीलों पर किया लाठीचार्ज, अवैध चैंबरों पर बुलडोजर चलने का कर रहे थे विरोध, बढ़ा तनाव

लखनऊ। लखनऊ में अवैध चैंबरों पर सुबह-सुबह बुलडोजर चला। इस दौरान वकीलों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बहस भी हुई। इस दौरान हंगामा कर रहे वकीलों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। राजधानी लखनऊ में वकीलों के अवैध चैंबरों पर रविवार को बुलडोजर चला। हाईकोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई हुई। नगर निगम, पुलिस व जिला प्रशासन की टीमों ने सुबह से ही इन्हें तोड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान वकीलों ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस-प्रशासन से उनकी बहस भी हुई। इस दौरान हंगामा कर रहे वकीलों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। वहीं दूसरी तरफ एक वकील ने खुद को चैंबर में बंद कर लिया। उसने कहा कि हमे कोई

Read More »