मुजफ्फरनगर में पोस्टर विवाद: पुलिस की सख़्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे पोस्टरों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने पूरे जिले में धारा 144 (बीएनएस धारा 163) लागू कर दी है।

खालापार पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक घरों और वाहनों पर स्टीकर चिपका रहे हैं। मौके पर दबिश देकर पुलिस ने सिन्दबाद पुत्र इस्तकार (26 वर्ष, सरफरीज मैम्बर वाली गली, खालापार) और नावेद पुत्र मुख्तार (26 वर्ष, दक्षिणी खालापार) को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि ये पोस्टर सिविल लाइन, मिनाक्षी चौक स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस से छपवाए गए थे। पुलिस ने तत्काल छापा मारकर वहां से कंप्यूटर, प्रिंटर और बड़ी संख्या में पोस्टर बरामद किए। इस मामले का एक आरोपी बालिक हसन फिलहाल फरार है।

उधर, तितावी थाने की टीम ने भी तीन लोगों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं—हमजा पुत्र अखलाक (26 वर्ष, जसोई), ओसामा उर्फ बाबा पुत्र अखलाक (28 वर्ष, जसोई), नजाकत पुत्र सलामू (40 वर्ष, छतेला)

पुलिस ने इनके पास से बैनर और पोस्टर भी जब्त किए। पूछताछ में सामने आया कि प्रिंटिंग का अधिकांश काम नजाकत की दुकान पर ही किया गया था।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि त्योहारों के मद्देनज़र और संभावित तनाव को देखते हुए धारा 144 लागू की गई है, ताकि एक स्थान पर पांच से अधिक लोग इकट्ठा न हों।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि कुछ लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की और दोषियों को पकड़ लिया। जब्त की गई मशीनों और डिजिटल सामग्री की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा— “शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।”

Also Read This

देश की पहली काऊ सेंचुरी में गौ माता के बीच मना संजीव बालियान का बर्थ-डे

डॉक्टर संजीव बालियान ने अपने जन्मदिन की शुरुआत परिवार व इष्टमित्रों के साथ काऊ सेंचुरी में वैदिक यज्ञ व गोसेवा से की’ मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने मंगलवार 23 जून को अपना 54 वां जन्मदिन पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम तुगलकपुर कम्हेड़ा में स्थित काऊ सेंचुरी ( गो अभयारण्य) में अपनी पत्नी डॉ सुनीता बालियान और दोनों पुत्री व इष्ट मित्रों के साथ हवन करके मनाया। आर्यसमाज गांधीकालोनी से आए विद्वानों द्वारा यज्ञ कर जन्मदिवस की शुभकामनाए व ईश्वर से सुख समृद्धि व दीर्घायु जीवन की कामना की । इस अवसर पर उन्होंने गोवंशों की सेवा की और उन्हें हरा चारा और गुड़ भी खिलाया। इस अवसर पर

Read More »

शादी से एक दिन पहले दुल्हन और माता-पिता ने की खुदकुशी…. एकतरफा प्यार बना जानलेवा

बंगलूरू।  कर्नाटक के मैसूर में शादी से एक दिन पहले दुल्हन और उसके माता-पिता ने जहर खाकर जान दे दी। परिवार उल्लास गौड़ा नाम के युवक की प्रताड़ना से परेशान था। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है। कर्नाटक के मैसूर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक घर में शादी की खुशियां तब मातम में बदल गईं जब अपनी शादी से महज एक दिन पहले 21 साल की युवती और उसके माता-पिता ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। मृतकों की पहचान 50 साल के शिवन्ना, उनकी 45 साल की पत्नी नागरत्ना और उनकी 21 साल की बेटी रक्षिता के

Read More »