एसआईआरः बीएलओ बनकर पालिका लिपिक आकाशदीप ने किया उत्कृष्ट कार्य

मुजफ्फरनगर विधानसभा के 17 बीएलओ को ससमय कार्य पूर्ण करने पर ईआरओ नगर मजिस्ट्रेट ने किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश में मतदाता सूचियों के लिए संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एस.आई.आर. 2025 अभियान के कार्य के दृष्टिगत मंगलवार को जनपद की 14 मुजफ्फरनगर विधानसभा के 17 बी. एल.ओ. को उनके द्वारा उनकी भाग संख्या के क्षेत्र का कार्य ससमय पूर्ण किए जाने पर निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी ईआरओ नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर द्वारा तहसील सदर परिसर में स्थित लेखपाल संघ भवन में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  सठला गांव में दलितों को शिव मंदिर निर्माण से रोकने पर तनाव पनपा

इसमें नगरपालिका परिषद् के लिपिक आकाशदीप भी शामिल रहे। उनको एसआईआर में बीएलओ के रूप में मुजफ्फरनगर विधानसभा के भाग संख्या 4 के अन्तर्गत पोलिंग बूथ के मतदाताओं का एसआईआर गणना प्रपत्र भरवाने की जिम्मेदारी गई थी। जिसमें उन्होंने समय से ही अपने क्षेत्र का पूर्ण कार्य करते हुए फार्म अपलोड कराये और रिपोर्ट वीआरसी तथा ईआरओ को प्रेषित की। ईआरओ नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर ने आकाशदीप सहित 17 बीएलओ के कार्य की प्रशंसा की और उनको उपहार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले बीएलओ में आकाशदीप के अलावा सहायक अध्यापक बबीता चौरसिया, जकीरा खातून, सुनम सैनी, शिक्षा मित्र रामकुमार के अलावा आंगनवाडी कार्यकत्रियों में सरिता, शाहीन, आसमां जबी, बेबी रानी, रजनी, ममता, सुमन शर्मा, बबीता, रमा शर्मा, हेमलता, अंजू और गीता रानी शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें:  कश्यप समाज को नरेश टिकैत की हिदायत: अपनी हैसियत ने भूले मजदूर तबका

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  योगीराज में भाजपा को घायल कर रही पुलिस, भड़का आक्रोसूचना मिलने पर फुलास अकबरपुर

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  दिव्यांशु जटराणा हत्याकांडः रालोद ने मुख्यमंत्री धामी से की सख्त कार्रवाई की मांगवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  ठंड के बढ़ते प्रकोप के बीच व्यवस्था को देखने सड़कों

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »