शामली कलेक्ट्रेट में भ्रष्टाचारः एआईजी स्टांप और सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

शामली कलेक्ट्रेट के निबंधक कार्यालय में एआईजी स्टांप रविंद्र मेहता और उनके सहायक को विजिलेंस ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया

शामली। जनपद शामली कलेक्ट्रेट स्थित निबंधक कार्यालय में मंगलवार को विजिलेंस मेरठ की 12 सदस्यीय टीम ने छापा मारकर एआईजी स्टांप रविंद्र मेहता और उनके सहायक अश्वनी कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई दोपहर बाद सीओ विजिलेंस आजाद सिंह के नेतृत्व में की गई।
जानकारी के अनुसार बधेव निवासी एक किसान ने कुछ समय पहले जमीन खरीदी थी। जमीन की जांच कराने के नाम पर उससे एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। परेशान किसान ने विजिलेंस मेरठ से शिकायत की थी। तुरंत ऐक्शन लेते हुए विजिलेंस की टीम तीन गाड़ियों में मौके पर पहुंची और ट्रैप लगाकर दोनों अधिकारियों को रिश्वत लेते पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम एआईजी स्टांप और उनके सहायक को आदर्श मंडी थाना लेकर गई, जहां उनसे भ्रष्टाचार से जुड़े सवालों पर पूछताछ चल रही है। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आवश्यक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय रक्तदान शिविर का समापन, 85 लोगों ने डोनेट किया ब्लड

Also Read This

गंगनहर में डूबे बालक का शव तीन दिन बाद मिला, गांव में मातम, परिवार में कोहराम

साथियों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए गया था 12 वर्षीय सुबहान अंसारी, एनडीआरएफ ने तलाश किया शव खतौली। थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी 12 वर्षीय बालक सुबहान अंसारी का शव रविवार सुबह तीन दिन बाद नंगली के रजवाहे में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बालक 8 मई को साथियों के साथ गंगनहर में नहाने गया था, तभी वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने गंगनहर में डूबने की आशंका जताई थी। इसे भी पढ़ें:  बेगराजपुर में लव जिहाद, गांव पहुंचे यशवीर महाराज ने पुलिस को चेतायाजानकारी के अनुसार शेखपुरा निवासी सुबहान अंसारी पुत्र रिजवान अपने दोस्तों के साथ गुरुवार दोपहर गंगनहर पर

Read More »

लालवाला विवाद के बीच नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट

लालवाला गांव में दलित-राजपूत संघर्ष के बाद जाना चाहते थे आसपा सांसद, पुलिस ने जाने से पहले रोका, आवास के बाहर भारी फोर्स तैनात सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में दो बीघा जमीन को लेकर दलित और राजपूत समाज के बीच हुए विवाद के बाद बढ़े तनाव में पुलिस सख्त रवैया बनाये हुए हैं। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद गांव लालवाला जाना चाहते थे, लेकिन उनको रविवार सुबह पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। प्रशासन ने छुटमलपुर स्थित उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है और किसी भी समर्थक को अंदर-बाहर आने-जाने पर नजर रखी जा रही है। इसे

Read More »