मुजफ्फरनगर-प्रतिबंधित दवाओं से भरा मिला निजामुद्दीन हॉस्पिटल का मेडिकल स्टोर

शिकायत पर ड्रग्स विभाग का बड़ा छापा, कई गंभीर अनियमितताएं उजागरकृमेडिकल स्टोर मालिक नदारद, बिल गायब

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गोल चक्कर स्थित निजामुद्दीन हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोर पर शुक्रवार को ड्रग्स विभाग की टीम ने अचानक छापा मारकर अस्पताल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही को उजागर कर दिया। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित नारकोटिक दवाओं का बड़ा जखीरा मिला, जबकि इन दवाओं से संबंधित अनिवार्य बिल व रिकॉर्ड मौके पर उपलब्ध नहीं थे। स्टोर का जिम्मेदार मालिक भी निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर पाया गया, जिससे विभागीय अधिकारियों में काफी नाराजगी देखी गई।
जांच टीम के अनुसार यह कार्रवाई सहारनपुर मंडल की स्पेशल ड्रग्स टीम द्वारा प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई। सहायक आयुक्त औषधि, सहारनपुर मंडल के निर्देशन में औषधि निरीक्षक राघवेंद्र सिंह और औषधि निरीक्षक पवन शाक्य ने संयुक्त निरीक्षण किया। टीम के पहुंचने पर बंधन मेडिकल स्टोर के पार्टनर मोहम्मद आतिफ और मोहम्मद गुलशेर में से कोई भी मौके पर मौजूद नहीं था।
औषधि निरीक्षक पवन शाक्य ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दो औषधीय नमूने जांच व विश्लेषण हेतु कब्जे में लिए गए। उन्होंने बताया कि स्टोर पर ट्रामाडोल, क्लोनाज़ेपाम सहित कई प्रकार की नारकोटिक दवाएं बिना वैध दस्तावेजों और निर्धारित रिकॉर्ड के बड़ी मात्रा में भंडारित मिलीं। यह दवाएं सामान्य बिक्री के लिए खुले रूप में रखी थीं, जो कानून के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है। किसी भी जिम्मेदार या तकनीकी व्यक्ति के अनुपस्थित रहने के कारण मेडिकल स्टोर की खरीददृफरोख्त को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।
सहायक आयुक्त औषधि ने कहा कि अस्पताल और मेडिकल स्टोर की इस प्रकार की गंभीर लापरवाहियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी अनियमितताएं सामने आने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इससे कुछ दिन पहले भी स्वास्थ्य विभाग ने निजामुद्दीन हॉस्पिटल की ओटी में अनियमितताएं पाए जाने पर उसे सील किया था। इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन सुधार के बजाय लापरवाही बरतता रहा, जिसके चलते विभाग अब और कड़े कदम उठाने की तैयारी में है।

इसे भी पढ़ें:  तमंचे के बल पर दंपति को धमकाया, महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  बागपत से गैंगस्टर एक्ट में फरार शातिर इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायलस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर: DM उमेश मिश्रा के आदेश पर नर्सरी से कक्षा 8 तक सभी स्कूल बंदवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  तमंचे के बल पर दंपति को धमकाया, महिला से

Read More »