जुलूस के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक यातायात और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने चलाया विशेष अभियान, पूर्व में तीन आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में हाल ही में आयोजित एक जुलूस के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में बाधा डालते हुए पुलिसकर्मी पर हमला करने की घटना को पुलिस ने अत्यंत गंभीरता से लिया। मामले में निरंतर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। घटना ने कानून-व्यवस्था और पुलिस कर्मियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े किए थे, जिनका जवाब पुलिस ने त्वरित एवं कठोर कार्रवाई के रूप में दिया।
एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे ने जानकारी देत हुए बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में 02 नवंबर 2025 की शाम आयोजित एक जुलूस के दौरान यातायात पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे थे। उसी दौरान कुछ व्यक्तियों ने रॉन्ग साइड से वाहन निकालने का प्रयास किया। ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी द्वारा उन्हें रोकने और सही दिशा में चलने की सलाह देने पर उक्त लोगों ने न केवल पुलिसकर्मी से अभद्रता की, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की।
घटना के उपरांत थाना कोतवाली नगर में अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया था। इसके लिए एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत और एसपी टैफिक अतुल चौबे को भी साथ लगाया गया था। पुलिस टीमों ने तेजी दिखाते हुए तीन आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, शुक्रवार को यातायात विभाग की टीम द्वारा कोतवाली नगर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर हाथ छोड़ने वाले मुख्य आरोपी को भी दबोच लिया गया। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी घटना के बाद लगातार फरार चल रहा था तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए स्थान बदलता रहता था। तथापि पुलिस टीमों की लगातार निगरानी और वैज्ञानिक तरीकों से की गई खोजबीन के बाद उसे पकड़ा जा सका। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित नियमों के अनुसार की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था तोड़ने और सरकारी कर्मियों पर हमला करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar: नई मंडी में नामचीन कैफे पर छापा, केबिन कल्चर पर पुलिस की सख्ती

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  कृष्ण गोपाल ने दी सफाई-मैं ब्लैकमेलर नहीं हूं भाईस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  एसएसपी ने दौड़ लगाकर परखी पुलिस फोर्स की फिटनेसवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  कृष्ण गोपाल ने दी सफाई-मैं ब्लैकमेलर नहीं हूं भाईभाकियू

Read More »