भाजपा नेता का हुआ था कत्लः 13 साल चला मुकदमा, भाजपा के पूर्व विधायक सहित सभी आरोपी बरी

एमपी/एमएलए कोर्ट ने कहा-अभियोजन पक्ष आरोप सिद्ध करने में विफल, किसी आरोपी के खिलाफ नहीं मिले ठोस साक्ष्य

मुज़फ्फरनगर। थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव खुब्बापुर में 27 सितंबर 2012 को बीजेपी बूथ अध्यक्ष राहुल शर्मा की दिन-दहाड़े हुई हत्या के बाद दर्ज किए गए बहुचर्चित मुकदमे में शुक्रवार को बड़ा फैसला सामने आया। एमपी/एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश देवेंद्र फौजदार ने पूर्व विधायक उमेश मलिक सहित सभी आरोपियों को आरोपमुक्त कर दिया। अदालत ने स्पष्ट कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को सिद्ध करने में पूरी तरह विफल रहा और किसी भी आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पेश नहीं किए जा सके।
राहुल शर्मा की हत्या के तीन दिन बाद पूर्व विधायक उमेश मलिक जब गांव खुब्बापुर पहुंचे थे, तभी उनकी राजनीतिक छवि धूमिल करने के आरोप में एक विशेष वर्ग के कुछ लोगों द्वारा उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। यह मामला धारा 147, 148, 149, 452, 427, 506 आईपीसी और 7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के तहत पंजीकृत हुआ था। मुकदमे में कुल 11 लोग आरोपी बनाए गए थे, जिनमें से आठ के विरुद्ध विचारण चल रहा था।
शुक्रवार को मामले की सुनवाई पूरी करते हुए न्यायालय ने पाया कि अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य आरोपों को प्रमाणित करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। इसलिए सभी अभियुक्तों को दोषमुक्त घोषित किया गया। इस प्रकरण में बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता श्यामवीर सिंह बालियान, बृजेंद्र मलिक और सौरभ कुमार ने पैरवी की। बचाव पक्ष की दलीलों और साक्ष्यों के अभाव के आधार पर कोर्ट ने 13 साल पुराने इस मामले में अपना फैसला सुनाते हुए सभी आरोपियों को राहत प्रदान की।

इसे भी पढ़ें:  सिसौली में प्राकृतिक खेती पर महाशिविर, डॉ. सुभाष पालेकर देंगे प्रशिक्षण

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  कपिल देव बोले-किसी की हिम्मत नहीं, हमसे बदतमीजी कर बैठेआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल 11-12 रुपये तथा

Read More »