गुड़ मंडी में कृषि प्रदर्शनीः नई तकनीकों से रूबरू होंगे किसान

पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान और चौ. राकेश टिकैत बुधवार को करेंगे उद्घाटन, कृषि, बागवानी और सोलर उपकरणों के साथ सरकारी योजनाओं का होगा प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के किसानों के लिए इस बार अक्टूबर का आखिरी सप्ताह नई उम्मीदों और तकनीकी जानकारियों से भरपूर रहेगा। जिले के नवीन मंडी स्थल (गुड मंडी) में 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक तीन दिवसीय कृषि, बागवानी एवं सोलर तकनीकी पर आधारित किसान मेला और कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में देश के विभिन्न राज्यों से प्रमुख कंपनियां किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों और नवाचार तकनीकों से अवगत कराएंगी। इसके साथ ही यहां पर किसानों को केन्द्र और राज्य सरकारों के द्वारा चलाई जा रही किसान कल्याण सम्बंधी योजनाओं की भी जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी।
शहर के महावीर चौक स्थित एक होटल में मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान वाणिज्य एवं उद्योग विकास संस्थान दिल्ली के अध्यक्ष भरत बालियान ने मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान गुड मंडी में प्रस्तावित तीन दिवसीय किसान मेला कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और कृषि को और अधिक उत्पादक बनाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय कृषि, बागवानी एवं सोलर तकनीकी प्रदर्शनी 29 से 31 अक्टूबर तक मुजफ्फरनगर के नवीन मंडी स्थल में आयोजित की जा रही है। किसान मेले के इस आयोजन की व्यवस्था वाणिज्य एवं उद्योग विकास संस्थान द्वारा की जा रही है। यह संस्थान पिछले करीब 10-12 साल से देश के विभिन्न राज्यों में ऐसे आयोजन करा रहा है। इसका उद्देदश्य किसानों को खेती के नवाचार से अवगत कराते हुए उनको सरकारी योजनाओं और तकनीक आधारित खेती से जोड़कर खेती को लाभकारी बनाना है।
भरत बालियान ने बताया कि इस प्रदर्शनी में देश के विभिन्न हिस्सों से कई अग्रणी कृषि कंपनियां हिस्सा लेंगी। इनमें बीकेटी टायर, महिंद्रा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर, करतार ट्रैक्टर, ओसवाल पंप, तानिया इंटरप्राइजिज, मैन पावर, लिथियम एनर्जी, आशीर्वाद पाइप जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां अपने नवीनतम उत्पाद और तकनीकी उपकरण प्रदर्शित करेंगी।
यहां आने वाली इन कंपनियों के प्रतिनिधि किसानों को अपने-अपने उपकरणों की विशेषताएं बताएंगे और यह समझाएंगे कि कैसे इन तकनीकों के माध्यम से कृषि उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है, समय और लागत दोनों में बचत की जा सकती है। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों के बागवानी उत्पाद भी प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
प्रदर्शनी के प्रथम दिन उद्घाटन समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान और किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इनके साथ जिले और आसपास के जनपदों से कई गणमान्य व्यक्ति तथा कृषि विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। प्रदर्शनी में मुजफ्फरनगर सहित आसपास के जिलों शामली, सहारनपुर, मेरठ, बागपत और हरिद्वार आदि से हजारों की संख्या में किसान भाग लेंगे। संस्थान के अध्यक्ष भरत बालियान ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य किसानों को नई तकनीकों और उपकरणों से परिचित कराना है ताकि वे अपने खेतों में आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपना सकें। इस प्रदर्शनी का मकसद किसानों को बदलते समय के साथ जोड़ना और उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है। हम चाहते हैं कि किसान न केवल परंपरागत खेती तक सीमित रहें बल्कि नई मशीनरी, सोलर ऊर्जा और आधुनिक बागवानी तकनीकों को अपनाकर अपनी आय में बढ़ोतरी करें। तीन दिवसीय यह प्रदर्शनी किसानों के लिए ज्ञान और नवाचार का केंद्र बनेगी, जहां परंपरा और आधुनिकता का संगम दिखाई देगा। यह आयोजन किसानों को नई दिशा देने के साथ ही कृषि क्षेत्र में तकनीकी क्रांति की ओर एक और मजबूत कदम साबित होगा। इस दौरान जाट महासभा के अध्यक्ष धर्मवीर बालियान, महासचिव जयवीर सिंह, राकेश बालियान, अनुज बालियान और अम्बरीश बालियान आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  वेटनरी विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 3.50 लाख

30 अक्टूबर को होगा जनप्रतिनिधि एवं विशिष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पत्रकार अम्बरीश बालियान द्वारा बताया गया कि 30 अक्टूबर को वाणिज्य एवं उद्योग विकास संस्थान के समन्वय के साथ गुड मंडी में किसान मेला आयोजन स्थल पर जनप्रतिनिधि एवं विशिष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
अम्बरीश के अनुसार इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, केन्द्रीय पंचायती राज राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल के अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में सपा महासचिव एवं सांसद हरेन्द्र मलिक, रालोद युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चंदन सिंह चौहान, सांसद राजकुमार सांगवान, सांसद कैराना इकरा हसन, सांसद नगीना चन्द्रशेखर आजाद, सांसद सहारनपुर इमरान मसूद, यूपी के पंचायती राज विभाग के राज्यमंत्री ओम प्रकाश राजभर, मंत्री अनिल कुमार, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह, मंत्री सोमेन्द्र तोमर, मंत्री केपी मलिक, मंत्री दिनेश खटीक मौजूद रहेंगे। इसके अतिरिक्त अतिथियों के रूप सभी विधायक, जिला पंचायत और नगरीय निकाय अध्यक्ष, पूर्व सांसद और पूर्व विधायक भी आमंत्रित किये गये हैं। समारोह में मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर, शामली एवं बागपत जनपदों के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में ज्वैलर्स से लूट, CCTV खंगाल रही पुलिस

Also Read This

कैलावड़ा कांटे के पास दर्दनाक सड़क हादसा: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आए माता- पिता- पुत्र, की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

मुजफ्फरनगर/खतौली। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव कैलावड़ा कांटे के निकट शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार माता,पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई,हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई। गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मृतको के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर एसडीएम तथा सीओ ने गुसाई भीड़ को काफी समझने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक जाम की स्थिति बनी रही, वार्ता जारी रही।   प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव छछरपुर निवासी सोनू अपने पिता राजकुमार और माता महेंद्री को बाइक पर बैठाकर फलावदा किसी जरूरी कार्य से जा रहा था।

Read More »

सहारनपुर समाधान दिवस में डीएम का एक्शन, लेखपाल सस्पेंड

सहारनपुर। नकुड़ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही सामने आने पर डीएम अरविंद कुमार चौहान ने सख्त रुख अपनाया। भूमि संबंधी एक शिकायत में देरी और स्तर पर लापरवाही पाए जाने के बाद लेखपाल संदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। समाधान दिवस में राजस्व, पूर्ति, विद्युत, पुलिस, समाज कल्याण, नलकूप और विकास विभाग से जुड़ी शिकायतें लेकर लोग पहुंचे थे। अधिकारियों ने मौके पर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। नकुड़ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 47 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही

Read More »

ककरौली पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य मोर्चा, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर। ककरौली में पीड़ित परिवार नरेश अग्रवाल से मिलने के लिए संयुक्त वैश्य मोर्चा जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार का हाल जाना और पूरे मामले की जानकारी ली। मोर्चा ने जिला प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। संयुक्त वैश्य मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं सलाहकार शलभ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ककरौली पहुंचा। यहां प्रतिनिधिमंडल ने नरेश अग्रवाल और उनकी पत्नी शशि अग्रवाल से मुलाकात की। शशि अग्रवाल के हाथ की हड्डी टूटने की बात कही गई है, जबकि परिवार ने खुद को घायल और डरा

Read More »

मुजफ्फरनगर सपा बैठक: 2027 की घोषणाओं को नगर-ब्लॉक तक ले जाएगी पार्टी

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन को सक्रिय करने और 2027 की चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए नगर और ब्लॉक स्तर पर प्रचार अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में पार्टी नेताओं ने संगठन, महंगाई, स्मार्ट मीटर, गन्ना भुगतान और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव सोमपाल सिंह कोरी ने किया। बैठक में वरिष्ठ सपा नेता, पदाधिकारी और खतौली क्षेत्र से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज़िया चौधरी बोले—जन-जन तक पहुंचेंगी घोषणाएं बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के

Read More »

पशु चोरी का 36 घंटे में खुलासा, मुठभेड़ में शातिर घायल, दो गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ के बाद किसान के घेर से चुराई गई तीन गाय, अवैध तमंचा और चोरी में प्रयुक्त पिकअप ट्रक बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र में एक किसान के घेर से गौवंशीय पशुओं की चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया। गांव निजामपुर-मुबारिकपुर बस स्टैंड के पास चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दो पशु चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन गाय, अवैध तमंचा और घटना में प्रयुक्त पिकअप ट्रक बरामद किया है, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

Read More »

घर में तांक-झांक के विवाद में चली गोली, दो युवक गंभीर घायल

गोली लगने के बाद घायल युवक ने धारदार लोहे की पत्ती से किया पलटवार, गांव कुतुबपुर दताना में तनाव व्याप्त, एसपी देहात ने मौके पर पहुंच लिया जायजा मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के कुतुबपुर दताना गांव में घर में तांक-झांक को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, फिर फायरिंग और धारदार हथियार से हमला हुआ। घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसे भी पढ़ें: 

Read More »