रिटायर्ड इंजीनियर को डिजीटल अरेस्ट कर 33.33 लाख की ठगी करने वाला एक गिरफ्तार

सीबीआई और कोर्ट अधिकारी बनकर किया था साइबर फ्रॉड, 7.97 करोड़ से अधिक की साइबर धोखाधड़ी से जुड़े खातों का हुआ खुलासा

मुजफ्फरनगर। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच मुजफ्फरनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। एक रिटायर्ड इंजीनियर को डिजिटल अरेस्ट कर बड़ी ठगी करने वाले साइबर ठगों के गिरोह का पर्दाफाश करने के बाद अब एक गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। जिससे पूछताछ के बाद करीब 8 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की परतें खुल रही हैं।
साइबर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और मिशन शक्ति 5.0 के तहत चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इंदू सिद्धार्थ ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान खुलासा किया कि थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने एक ऐसे शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो खुद को विभिन्न जांच एजेंसियों और न्यायालयों का अधिकारी बताकर आम नागरिकों से करोड़ों रुपये ठग चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम दीपक जाखड़ है, जो राजस्थान के गंगानगर जिले के सूरतगढ़ थाना क्षेत्र के सोपुरा गांव का रहने वाला है। पुलिस टीम ने इसके कब्जे से 01 मोबाइल फोन, 06 पासबुक, 07 डेबिट कार्ड, 08 चेकबुक और एक सिम कार्ड बरामद किया है। एसपी क्राइम ने बताया कि एक सेवानिवृत्त इंजीनियर की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। अभियुक्त ने पहले उन्हें ट्राई अधिकारी बनकर कॉल किया और कहा कि उनके नाम से कैनरा बैंक में एक खाता खुला है जिसमें अवैध लेन-देन हुआ है। इसके बाद पीड़ित को दिल्ली के दरियागंज थाने के नाम से बने फर्जी लोगो वाले व्हाट्सएप कॉल किए गए, जहां उन्हें बताया गया कि उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच चल रही है।
इसके बाद सीबीआई और कोर्ट अधिकारी बनकर आरोपी ने उन्हें एक फर्जी प्रार्थना पत्र लिखवाया और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर फर्जी कोर्ट लेटर हेड और फाइलें भेजी गईं। भयभीत पीड़ित से कुल 33,33,000 रुपये की ठगी की गई। इस गिरोह के एक सदस्य को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। अब उसके साथी को दबोचा गया। एसपी क्राइम ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में दीपक जाखड़ ने कबूला कि उसकी मुलाकात राहुल भाधू नामक व्यक्ति से हुई थी, जिसने उसे ट्रेडिंग के बहाने फर्जी खातों की जरूरत बताई। दीपक ने खुद और अन्य लोगों के बैंक खाते खुलवाकर किट राहुल को सौंप दी और प्रति खाते 12,000 से 15,000 रुपये की रकम प्राप्त की। धनराशि आने के बाद दीपक खुद एटीएम से पैसे निकालकर राहुल के बताए खातों में जमा कर देता था। इस काम में उसके साथ करन, अमित और विशाल चौधरी भी संलिप्त हैं। एसपी ने बताया कि इस अभियान में लगी महिला पुलिसकर्मियों मुख्य आरक्षी मिनाक्षी और आरक्षी अंशु द्वारा समन्वय पोर्टल पर की गई जांच में जिन पांच खातों की जानकारी सामने आई, उनमें अब तक करीब 7 करोड़ 97 लाख 33 हजार 990 रुपये की ठगी से जुड़ी 12 शिकायतें दर्ज पाई गई हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक सुल्तान सिंह और उनकी टीम की प्रशंसा की।

इसे भी पढ़ें:  ठंड बढ़ी, स्कूल बंद हुए: मुजफ्फरनगर में 29 दिसंबर को कक्षा 8 तक स्कूल बंद

Also Read This

26 जनवरी पर दिल्ली मेट्रो अलर्ट: कई स्टेशनों के गेट रहेंगे बंद

नई दिल्ली। दिल्ली में गणतंत्र दिवस की तैयारियों के मद्देनज़र 23 जनवरी को होने वाले फुल ड्रेस रिहर्सल और 26 जनवरी की मुख्य परेड के दौरान राजधानी के कुछ प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास पर अस्थायी प्रतिबंध लगाए जाएंगे। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने इस संबंध में यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इन मेट्रो स्टेशनों पर गेट रहेंगे बंद डीएमआरसी के मुताबिक, सुरक्षा कारणों से निम्न स्टेशनों पर कुछ गेटों से प्रवेश और निकास दोनों प्रतिबंधित रहेंगे— केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन: गेट नंबर 3 और 4 उद्योग भवन: गेट नंबर 1 लाल किला: गेट नंबर 3 और 4 जामा मस्जिद: गेट नंबर 3 और 4

Read More »

वार्ड 41 आदर्श कॉलोनी में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ

मुजफ्फरनगर। वार्ड संख्या 41, आदर्श कॉलोनी में सभासद हिमांशु कौशिक के आवास पर “मिशन फिट भारत – हमारा देश, हमारी जिम्मेदारी” अभियान के तहत एक निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में वार्ड के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी सेहत की जांच कराई। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में मतदाता सूची से काट दिए 156412 वोटरों के नामशिविर में मौजूद अनुभवी और प्रतिष्ठित डॉक्टरों की टीम ने लोगों का बॉडी वेट, बॉडी मास इंडेक्स (BMI), बॉडी फैट, रेस्टिंग मेटाबॉलिज्म, स्केलेटल मसल्स और विसरल फैट जैसी जरूरी जांचें कीं। जांच के साथ-साथ डॉक्टरों ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को लेकर भी

Read More »

नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही बच्चों को भेजा गया घर

नोएडा। शुक्रवार सुबह नोएडा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कई नामी स्कूलों को बम विस्फोट की धमकी वाला ई-मेल मिला। सबसे पहले शिव नादर स्कूल और रामाज्ञा स्कूल को इस तरह के धमकी भरे मेल मिलने की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। पुलिस टीम तुरंत संबंधित स्कूल परिसरों में पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल प्रशासन ने किसी भी तरह का जोखिम न लेते हुए बच्चों को घर भेजने का फैसला किया। इसे भी पढ़ें:  ठंड बढ़ी, स्कूल बंद हुए: मुजफ्फरनगर में 29 दिसंबर को कक्षा 8 तक

Read More »

दिल्ली-NCR में बदला मौसम: बारिश, तेज हवाएं और ठंड की वापसी के संकेत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर इलाकों में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। राजधानी, नोएडा और गाजियाबाद समेत कई क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि तेज हवाओं और गरज-चमक ने लोगों को चौंका दिया। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों और दिनों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बदलाव अस्थायी नहीं है और आने वाले कुछ दिनों तक इसका असर देखने को मिल सकता है। क्यों बदला अचानक मौसम? जनवरी का महीना आम तौर पर कड़ाके की सर्दी के लिए जाना जाता है, लेकिन

Read More »

मिर्जापुर में जिम की आड़ में धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा, एनकाउंटर में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

मिर्जापुर। मिर्जापुर में फिटनेस सेंटर की आड़ में चल रहे एक संगठित अपराध नेटवर्क का खुलासा होने से हड़कंप मच गया है। जिम के नाम पर युवतियों को फंसाने, अश्लील सामग्री के जरिए ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दो पीड़िताओं की शिकायत के बाद शुरू हुई जांच अब एक बड़े रैकेट तक जा पहुंची है, जिसके तार कई जिम, ट्रेनरों और यहां तक कि एक पुलिसकर्मी से भी जुड़े मिले हैं। एनकाउंटर में पकड़ा गया मास्टरमाइंड पुलिस के मुताबिक, इस पूरे नेटवर्क का मुख्य आरोपी जिम संचालक फरीद अहमद है, जिसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई

Read More »