नहर टूटने से खेतों में घुसा पानी, सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद, कई गांवों का सम्पर्क टूटा

भाकियू नेता विकास शर्मा के साथ मौके पर पहुंचे किसानों ने किया प्रदर्शन, मुआवजा देने और त्वरित मरम्मत कराने की मांग

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में बेमौसम बारिश के बीच नहर टूटने की घटनाएं किसानों पर दोहरी मार बनकर सामने आ रही हैं। रात को हुई बारिश के बीच ही गांव बिरालसी और रोनी हरजीपुर के बीच नहर टूटने से जहां फसलें जलमग्न हो गईं, वहीं नहर पटरी की सड़क बीच से पूरी तरह से धंसने से ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया और कई गांवों का संपर्क भी टूट गया है। भाकियू नेता विकास शर्मा किसानों के साथ अलसुबह ही मौके पर पहुंचे और वहां किसानों ने खेतों में फसल बर्बाद होने पर चिंता जाहिर करते हुए मआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, साथ ही तत्काल सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन बहाल करने पर जोर दिया गया है।

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल क्षेत्र के गांव बिरालसी और रोनी हरजीपुर के बीच देर रात नहर टूटने से व्यापक नुकसान की स्थिति उत्पन्न हो गई। तेज बारिश के बीच नहर का पानी पटरी सड़क के नीचे से ढांग को पार कर गया और खेतों में तेजी से सड़क के दूसरी ओर स्थित खेतों में फैल गया, जिससे गेहूं समेत अन्य फसलें जलमग्न हो गईं। कई स्थानों पर कटी हुई फसल पानी में भीगकर खराब हो गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही भाकियू नेता विकास शर्मा बुधवार की सुबह किसानों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। किसानों ने मौके पर प्रदर्शन करते हुए सिंचाई विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। उनका कहना है कि नहर की नियमित देखरेख नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं।

नहर का पानी तेज बहाव के साथ सड़क की ढांग को काटते हुए खेतों में घुस गया, जिससे बीच से सड़क पूरी तरह से धंस गई और मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। इससे बिरालसी,गुनियाजुड्डी और रोनी हरजीपुर सहित कई गांवों का संपर्क टूट गया है और ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भाकियू नेता केस ाथ आए ग्रामीणों और किसानों ने तत्काल सड़क मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है। इस सम्बंध में मौके पर मौजूद रहे भाकियू नेता विकास शर्मा ने एसडीएम के साथ ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी घटना से अवगत कराते हुए समस्या के त्वरित समाधान की मांग की।

विकास शर्मा ने बताया कि इस समय खेतों में फसल कटाई का कार्य चल रहा है और किसान अपनी मेहनत की फसल को घर ले जाने में जुटे थे। ऐसे में बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि के बाद अब नहर टूटने से किसानों की स्थिति और खराब हो गई है। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दूरभाष पर सूचना देकर मौके पर बुलाया और जल्द से जल्द नहर को बंद कर पानी रोकने की मांग की। किसानों की मांग है कि जिन खेतों में पानी भरने से फसलें खराब हुई हैं, उनका तत्काल सर्वे कराया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर से जुड़ा ड्रग सिंडिकेट बेनकाब: देहरादून से 20 करोड़ की नशे की दवाएं जब्त

साथ ही नहर पटरी की नियमित निगरानी और मरम्मत सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। भाकियू नेता ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द राहत कार्य शुरू नहीं किया गया और किसानों को मुआवजा नहीं मिला, तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होगा। प्रशासन से मांग की गई है कि जनपद में बारिश,ओलावृष्टि और नहर टूटने से हो रहे फसलों के नुकसान की रिपोर्ट शीघ्र शासन को भेजकर राहत दिलाई जाए।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में किसान दिवस पर हंगामा, किसानों ने मांगी आत्मदाह की अनुमति

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आईपीएल की तर्ज पर शुरू हुआ एमपीएल टी-20 टूर्नामेंटगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और

Read More »

लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग, झुग्गियों में सिलेंडर धमाके

लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 की झुग्गी बस्ती में बुधवार को भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडर और फ्रिज कंप्रेसर फटने लगे, जिससे दूर-दूर तक धुआं और ऊंची लपटें दिखाई दीं। इस घटना ने बस्ती में रहने वाले परिवारों को कुछ ही मिनटों में सड़क पर ला खड़ा किया। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में फर्जी बैनामा, 15 लाख की ठगी का खुलासाइस अग्निकांड में नुकसान कितना हुआ, इस पर अलग-अलग रिपोर्टों में अलग तस्वीर सामने आई है। सूत्रों की माने तो करीब 200 से अधिक झोपड़ियों के जाली है। दमकल और राहत-बचाव की तैनाती को लेकर

Read More »