भीषण सड़क हादसाः बाइक सवार दंपति व बच्ची की मौत, एक मासूम गंभीर

घटना स्थल पर पहुंचे राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने घायलों को अस्पताल पहुंचवाने में की मदद, पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड पर रविवार रात एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना हुई, जिसने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी। फ्लाईओवर के पास हुए इस हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस-प्रशासन के साथ राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल भी पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की।
जानसठ रोड स्थित फ्लाईओवर के पास एक भीषण सड़क हादसा होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी छोटी बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, परिवार का एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुँचे। घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में आनंद हॉस्पिटल, भोपा रोड रेफर किया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
हादसे की जानकारी मिलने पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल भी घटना स्थल पर पहुँचे। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद मंत्री अस्पताल भी पहुंचे, जहां उन्होंने डॉक्टरों से घायल बच्चे के उपचार के संबंध में बातचीत की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही दुर्घटना कैसे हुई, किस वाहन ने टक्कर मारी और उसकी पहचान क्या हैकृइन सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी छानबीन की जा रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि जानसठ रोड पर अक्सर बेपरवाही से वाहन चलाने और तेज गति के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका के 397 आउटसोर्स कर्मियों को तीन माह से वेतन नहीं

Also Read This

50 करोड़ की कार, हिट-एंड-रन और समझौता—लैंबॉर्गिनी केस में गिरफ्तारी

कानपुर। वीआईपी रोड पर हुई लैंबॉर्गिनी दुर्घटना मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर गठित स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने कार्रवाई करते हुए कई दिनों से फरार चल रहे शिवम को दबोच लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि 8 फरवरी की दोपहर वीआईपी रोड पर शिवम की लैंबॉर्गिनी कार बुलेट और एक ऑटो से टकरा गई थी। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हुए थे। घायल मोहम्मद तौफीक ने ग्वालटोली थाने में हिट-एंड-रन का मुकदमा दर्ज कराया था। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली ब्लास्टः मुजफ्फरनगर की

Read More »

मुजफ्फरनगर मुठभेड़: इनामी अमजद मारा गया, दो पुलिसकर्मी घायल

मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के ग्रामीण जंगल इलाके में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी अमजद मारा गया। फायरिंग के दौरान एसपी देहात की गाड़ी पर गोलियां चलीं, जिससे वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। एक सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही घायल हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार वांछित अपराधियों की गतिविधि की सूचना मिलने पर टीम ने विज्ञान रोड के पास जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की। आमना-सामना होते ही बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में अमजद गोली लगने से घायल हुआ। दूसरी ओर, बदमाशों की फायरिंग में सब इंस्पेक्टर संदीप और

Read More »

एमडीए में रिश्वतखोरीः कार्यालय पर भाजपा नेता का धरना

एमडीए के अधिकारियों का कहना है कि विभाग में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी जैसे आरोप गलत हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता नहीं हुई

Read More »