खतौली/ मुजफ्फरनगर। खतौली तहसील सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और फल एवं स्वादिष्टाहार वितरित किए। इसके बाद उन्होंने जनसुनवाई कर महिलाओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
सपना कश्यप ने उन्हें महिला आयोग की ओर से बधाई दी और मातृत्व के इस विशेष समय में स्वास्थ्य व पोषण को प्राथमिकता देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल नारे से नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर काम करने से ही संभव है।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में जनसुनवाई का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने अपने-अपने मुद्दों से जुड़े प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। सपना कश्यप ने प्रत्येक महिला की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी मामलों में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बरती जाए। इस अवसर पर सपना कश्यप ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारों और सम्मान के लिए गंभीर है। यदि किसी महिला के साथ अन्याय हुआ है, तो वह महिला आयोग से सीधे संपर्क कर सकती है। आयोग हर पीड़िता की आवाज़ बनेगा। जनसुनवाई के अंत में सपना कश्यप ने विश्वास दिलाया कि हर महिला को न्याय मिलेगा और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार, सीडीपीओ अतेंद्र सिंह, संतोष कुमार शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार, सीओ फुगाना रूपाली, महिला थानाध्यक्ष संगीता चौधरी, वन स्टॉप सेंटर प्रभारी पूजा नरूला, एसडीएम राजकुमार भारती, सीओ राम आशीष यादव, पीएचसी बडसू प्रभारी डॉ. शताक्षी और तहसीलदार सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहें

कैंची धाम मेला 2026 के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 15 जून को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है। बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले वाहनों को तय रूटों से डायवर्ट किया जाएगा और श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा। कैंची धाम में मुख्य मेला 15 जून को आयोजित होता है, लेकिन श्रद्धालुओं की आवाजाही कई दिन पहले से शुरू हो जाती है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस





