जहीर फारूकी के संघर्ष को मिली शक्तिः गणतंत्र दिवस पर पुरकाजी में भाकियू का ट्रैक्टर मार्च

सूली वाला बाग को शहीद स्मारक का दर्जा दिलाने की मांग तेज, राकेश टिकैत के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा में जुटेंगे किसान और कामगार

मुजफ्फरनगर। गणतंत्र दिवस पर पुरकाजी एक बार फिर किसान आंदोलन की गूंज से भरने वाला है। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने इस वर्ष 26 जनवरी को पुरकाजी में विशाल ट्रैक्टर मार्च निकालने का एलान किया है। इस मार्च का उद्देश्य 1857 की क्रांति के ऐतिहासिक स्थल सूली वाला बाग को शहीद स्मारक का दर्जा दिलाने की मांग को मजबूती से उठाना है।
भारतीय किसान यूनियन ने घोषणा की है कि इस बार गणतंत्र दिवस पर पुरकाजी में भव्य ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने सरकुलर रोड स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 26 जनवरी को संगठन का मुख्य कार्यक्रम पुरकाजी में आयोजित होगा। उन्होंने जानकारी दी कि ट्रैक्टर मार्च पुरकाजी बस स्टैंड से शुरू होकर ऐतिहासिक सूली वाला बाग तक जाएगा। किसानों के ट्रैक्टरों पर तिरंगा लहराते हुए यह मार्च एकता और संघर्ष का प्रतीक बनेगा।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किडजानिया में किया शैक्षणिक भ्रमण

राकेश टिकैत ने कहा कि वर्ष 2016 से भाकियू की ओर से सूली वाला बाग पर प्रतिवर्ष झंडा फहराया जाता है। उन्होंने मांग उठाई कि इस स्थल को सरकार शहीद स्मारक का दर्जा दे, क्योंकि 1857 की क्रांति के दौरान इसी बाग में बड़ी संख्या में स्वतंत्रता सेनानियों को अंग्रेजों ने फांसी पर लटका दिया था। उन्होंने बताया कि इस बार का ट्रैक्टर मार्च ऐतिहासिक होने वाला है। इसमें न केवल भाकियू के पदाधिकारी शामिल होंगे, बल्कि संयुक्त किसान मोर्चा के नेता भी बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराएंगे। मार्च के बाद सूली वाला बाग पर एक सभा भी होगी, जिसमें आगे की रणनीति और आंदोलन की रूपरेखा पर विचार किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर अतिक्रमण मुक्त अभियान में सामान जब्त

कार्यक्रम की घोषणा के दौरान पुरकाजी नगर पंचायत के चेयरमैन एडवोकेट जहीर फारूखी भी मौजूद रहे। उन्होंने स्थानीय स्तर पर आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। चेयरमैन जहीर फारूकी का कहना है कि सूली वाला बाग देश की स्वतंत्रता का प्रतीक स्थल है, और इसे शहीद स्मारक घोषित करना शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वो हर साल दोनों राष्ट्रीय पर्वों गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकालकर अपने इस आंदोलन के समर्थन में जनता को जोड़ने और सरकारों को जगाने का काम करते चले आ रहे हैं और अब भाकियू के इस ऐलान से उनके संघर्ष को भी नई शक्ति मिली है। इस ट्रैक्टर मार्च को लेकर क्षेत्र में उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में किसान इसमें भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  सपा सांसद ने पूछा-पंचायत चुनाव में क्या विदेशियों से वोट डलवाओगे डीएम साहब!

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में ‘आर्ई लव मोहम्मद’ के जवाब में ‘आर्ई लव महादेव’गर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य

Read More »

लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग, झुग्गियों में सिलेंडर धमाके

लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 की झुग्गी बस्ती में बुधवार को भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडर और फ्रिज कंप्रेसर फटने लगे, जिससे दूर-दूर तक धुआं और ऊंची लपटें दिखाई दीं। इस घटना ने बस्ती में रहने वाले परिवारों को कुछ ही मिनटों में सड़क पर ला खड़ा किया। इसे भी पढ़ें:  वो भूल गया यूपी में किसकी सत्ता है… बरेली हिंसा पर मौलाना तौकीर रजा को CM योगी की चेतावनीइस अग्निकांड में नुकसान कितना हुआ, इस पर अलग-अलग रिपोर्टों में अलग तस्वीर सामने आई है। सूत्रों की माने तो करीब 200 से अधिक झोपड़ियों के

Read More »

यशपाल के चार तीरः मुजफ्फरनगर में सीएम दौरे बाद भाजपा में अंदरूनी खींचतान तेज

पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार की फेसबुक पोस्ट ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, इशारों में दिए संदेश के मायने तलाशने में जुटे सियासी पंडित मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में हाल ही में हुए मुख्यमंत्री के दौरे की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि अब एक सोशल मीडिया पोस्ट ने स्थानीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। विकास योजनाओं की सौगात और सीएम की जनसभा की गूंज की खुमारी में खोये लोगों के बीच सत्तारूढ़ दल भाजपा के भीतर चल रही संभावित खींचतान को लेकर अब सियासी चटकारों के साथ भविष्य की सियासत पर आधारित अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया दौरे की

Read More »