शिवसेना का कचहरी में प्रदर्शन, राम मंदिर चंदा चोरी की निष्पक्ष जांच की मांग

सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर को सौंपा ज्ञापन, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर। शिवसेना (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कचहरी परिसर में प्रदर्शन कर अयोध्या स्थित भगवान श्रीराम मंदिर में कथित करोड़ों रुपये की चोरी के मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। इस संबंध में शिवसेना प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

इसे भी पढ़ें:  देश की पहली काऊ सेंचुरी में गौ माता के बीच मना संजीव बालियान का बर्थ-डे

ज्ञापन में शिवसेना नेताओं ने कहा कि भगवान श्रीराम मंदिर देश की करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। ऐसे में मंदिर से जुड़े कथित चोरी के मामले की गंभीरता से जांच कराई जानी चाहिए। संगठन ने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए तथा यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाए।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा पार्षद की सूदखोरी से त्रस्त डेयरी संचालक ने खाया जहर

शिवसेना नेताओं ने कहा कि इस मामले की पारदर्शी जांच से श्रद्धालुओं का विश्वास कायम रहेगा और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विरेंद्र सिखेड़ा, युवा जिला अध्यक्ष लोकेश त्यागी तथा छात्रसभा जिला अध्यक्ष जतिन वशिष्ठ सहित शिवसेना के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर ने इसे शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें:  अपनी बदमाशी का रौब दिखाता था भतीजा, चाचा ने मार डाला

Also Read This

मुजफ्फरनगर में भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय

सभी बोर्ड के लिए आदेश जारी, नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय अब सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होंगे संचालित मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक संचालित सभी विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालय एक जुलाई से विद्यालय खुलने के साथ ही नया समय लागू रहेगा। जबकि अन्य विद्यालय खुल चुके हैं। इसे भी पढ़ें:  देश की पहली काऊ सेंचुरी में गौ माता के बीच मना संजीव बालियान का बर्थ-डे उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित समय प्रातः 8.00 बजे से दोपहर 2.00

Read More »

गांव पावटी में प्रस्तावित शराब ठेके का ग्रामीणों ने किया विरोध, डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

उचित निर्णय नहीं लिया तो ग्रामीण बड़े स्तर पर आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे

Read More »