मुजफ्फरनगर में गोल्ड तस्कर के घर डीआरआई का छापा, गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के बागोवाली निवासी मोहम्मद मियां को तस्करी कांड में दबोचा, मुंबई में सोने की तस्करी गिरोह के पदार्फाश से जुड़ा प्रकरण

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के बागोवाली गाँव का निवासी मोहम्मद मियां, जो पहले भी सोने की तस्करी के मामलों में चर्चा में रहा था, को डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। मुंबई में एक बड़े सोने की तस्करी गिरोह की कार्रवाई के तहत मोहम्मद मियां को स्थानीय घर से उठाकर नोएडा की टीम ने अपने साथ ले गई। उनकी गिरफ्तारी को एक बड़े तस्करी नेटवर्क के खुलासे से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन इस गिरफ्तारी से कई तरह की बात सामने आई हैं।

इसे भी पढ़ें:  एक लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर लेकर युवती घर से फरार

सूत्रों के अनुसार राजस्व खुफिया निदेशालय ने आॅपरेशन बुलियन ब्लेज के तहत मुंबई में सोने की तस्करी, अवैध भट्टियों में सोने का पिघलाना और परिष्कृत सोने को ग्रे मार्केट में बेचने वाले संगठित गिरोह का पदार्फाश किया था। इसमें 10 नवंबर 2025 को डीआरआई अधिकारियों ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर मुंबई में चार गुप्त स्थानों पर छापा मारा था, इनमें दो अवैध भट्टियों और दो अपंजीकृत दुकानें शामिल थीं। अवैध भट्टियों में तस्करी किए गए सोने को मोम और अन्य रूपों में बदलने की व्यवस्था की गई थी। छापामारी के दौरान अधिकारियों ने 6.35 किलोग्राम सोना बरामद किया और भट्टियों के संचालकों को हिरासत में लिया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त

इसके बाद पूरी जांच में पता चला कि गिरोह मास्टरमाइंड के नेतृत्व में संचालित हो रहा था। इसमें मास्टरमाइंड के पिता, एक प्रबंधक, चार सोना पिघलाने वाले, रिकॉर्ड रखने वाला एक एकाउंटेंट और तीन डिलीवरी कर्मी शामिल थे। डीआरआई ने अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 15.05 करोड़ रुपये मूल्य का 11.88 किलोग्राम 24 कैरेट सोना तथा 13.17 लाख रुपये मूल्य की 8.72 किलोग्राम चांदी जब्त की है। सभी आरोपियों को मुंबई के संयुक्त वित्तीय आयुक्त (जेएमएफसी) के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

इसे भी पढ़ें:  जिले का हर बूथ जितने की होगी सपा की तैयारीः जिया चौधरी

मुजफ्फरनगर निवासी मोहम्मद मियां का नाम गिरोह की गहन जांच में सामने आने पर डीआरआई की टीम ने उन्हें बागोवाली में उनके घर से गिरफ्तार किया और पूछताछ की कार्रवाई में शामिल करने के लिए अपने साथ ले गई है। स्थानीय पुलिस ने इस गिरफ्तारी और सोने की तस्करी जैसे मामलों की जानकारी होने से इंकार किया है, लेकिन बागोवाली गांव में मौहम्मद मियां की गिरफ्तारी के बाद खल्फ देशों से सोने का कारोबार करने वाले लोगों में हलचल मची है, इसके साथ ही गांव में कई तरह की चर्चाओं का दौर भी बना नजर आया।

Also Read This

मुजफ्फरनगर स्मार्ट सिटीः विकास की समीक्षा में मंत्री कपिल देव सख्त

मंत्री ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश, जल निकासी और स्वच्छता व्यवस्था पर जोर

Read More »

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15.5 ग्राम अवैध स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन सवेरा के तहत मुखबिर की सूचना पर दबिश, इलेक्ट्रॉनिक कांटा व नकदी बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 15.5 ग्राम अवैध स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, नहीं हो सकी शिनाख्तकोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि थाना पुलिस ने मुखबिर

Read More »

पीरुल प्लांट में लगी आग, पाउडर जलकर नष्ट हुआ

उत्तरकाशी-  उत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। अन्य कोई जनहानि पशुहानि नहीं हुई हैं। उक्त आग के कारण पीरूल प्लांट/एक मशीन/पीरूल का पाउडर जलकर नष्ट हुआ हैं। फायर सर्विस टीम मौके पर हैं। आग पर काबू कर लिया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-महावीर चौक में बंद मकान में चौकीदार की रहस्यमयी मौत

Read More »