4th JUNE-मतगणना दिवस की तैयारियों को एडीएम ने किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव का छठा चरण शनिवार को पूर्ण हो चुका है। ऐसे में चार जून को होने वाली मतों की गणना और परिणाम घोषणा को लेकर नवीन मण्डी स्थल पर स्ट्रांग रूम और मतगणना चबूतरों का निरीक्षण करते हुए तैयारियों को परखा।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशन में शनिवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा अपनी टीम के साथ लोकसभा निर्वाचन 2024 के परिणामो के दृष्टिगत कूकडा मण्डी स्थित स्ट्रांग रूमो का निरीक्षण कर वोटो की गिनती की तैयारियो का जायजा लिया गया, जिसमें एडीएम द्वारा मतगणना केन्द्र की सुरक्षा व्यवस्थाओ को सम्पूर्ण रूप से सुदृढ़ करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

इसी क्रम में एडीएम प्रशासन द्वारा मतगणना ऐजेन्टांे की विधानसभावार नियुक्ति व प्रशिक्षण तथा उनके पास जारी करना, मतगणना टेबिल, मतगणना में लगने वाले कर्मचारियो का प्रशिक्षण, काउंटिंग का राउंडवार एलाउन्समेन्ट, आब्जर्वर आरओ के लिए उचित व्यवस्था, मतगणना की ससमय फीडिंग, पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती हेतु मतगणना टेबिल व कर्मचारियो का प्रशिक्षण, परिसर की साफदृसफाई, वीडियोग्राफी, मतगणना स्थल पर विद्युत की आपूर्ति, जलपान, बैठने की व्यवस्था आदि तैयारियो की व्यवस्थाओ को ससमय पूर्ण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशांत कुमार, क्षेत्रधिकारी नई मंडी रूपाली राय व कृषि विभाग के अधिकारी सहित सीआरपीएफ व पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी मौजूद रहे।  

इसे भी पढ़ें:  डॉ. अम्बेडकर का जीवन संघर्ष प्रेरणादायीः मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

पेपर लीक के बाद नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच

3 मई को एनटीए ने कराई थी परीक्षा, लाखों छात्रों पर पड़ा असर, दोबारा परीक्षा कराने की तैयारी शुरू नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 को पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने के आदेश जारी किए हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठने के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों

Read More »

इनोवा क्रिस्टा खाई में गिरी, छह की मौत, 4 घायलों को किया टांडा रेफर

    चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में सोमवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार घायल हैं जिन्हें टांडा रेफर किया गया है। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में भटियात के ककीरा में आज सुबह तीन बजे के करीब पर्यटकों से भरी एक गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है जबकि चार घायल हैं। दुर्घटनाग्रस्त इनोवा क्रिस्टा गाड़ी में गुजरात के टूरिस्ट सवार थे। ये लोग मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे। हादसे के वक्त क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी। गाड़ी में ड्राइवर समेत कुल 10 लोग सवार थे। घायलों

Read More »