MUZAFFARNAGAR PALIKA-ईओ प्रज्ञा हुई सख्त, टीम लेकर फील्ड में उतरे टीएस

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में धींगामुश्ती चरम पर है। पहले अवैध होर्डिंग के खेल में लीपापोती होती रही, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आदेशों पर ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने सख्ती के साथ सर्वे कराया तो घपलेबाजी की परत दर परत उखड़ती चली गई और इसके बाद चिन्हित अवैध विज्ञापन पट को हटवाने के निर्देशों पर कोई कदम नहीं उठा तो ईओ ने सख्ती के साथ आदेश जारी करते हुए तीन दिन के अभियान में सभी अवैध विज्ञापन पट हटवाने के लिए कहा गया है। ईओ की सख्ती और चेतावनी का असर यह हुआ कि शनिवार को कर अधीक्षक नरेश शिवालिया पूरे दलबल के साथ कड़ी धूप में ही अवैध होर्डिंग का सत्यापन करने के साथ ही उनको तत्काल हटवाने के लिए सड़का पर उतर आये। टीम ने शहर में कई स्थानों पर अवैध होर्डिंग हटवाने के साथ ही सामग्री को जब्त करने का काम किया।

नगरपालिका परिषद् के कर विभाग के अनुसार 20 विज्ञापन एजेंसियां वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए पंजीकृत हैं। उनका पंजीकरण मार्च 2024 को समाप्त हुआ तो लोकसभा चुनाव के लिए एक माह की विशेष अनुमति प्रदान की गई। इसके बाद विज्ञापन एजेंसियों का नवीनीकरण पालिका ने नहीं किया है, ऐसे में सभी विज्ञापन पट अवैध है, लेकिन वित्तीय वर्ष 2023-24 में जारी अनुमति से इतर भी विज्ञापन पट शहरी क्षेत्र में लगे पाये गये हैं। इन अवैध होर्डिंग के खिलाफ चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने एक दृढ़ संकल्प के साथ अभियान छेड़ा तो हलचल मची हुई है। इनमें कई विज्ञापन एजेंसियां तो सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों की भी बताई जा रही हैं। ईओ ने 02 मई को विज्ञापन पट का भौतिक सत्यापन को सर्वे शुरू कराया था। करीब दो हफ्तों में यह सर्वे पूरा किया गया। 21 मई को टीएस ने रिपोर्ट सौंपी तो उसी दिन ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने अवैध मिले विज्ञापन पट का सत्यापन करते हुए उनको तत्काल हटवाने के निर्देश जारी कर दिये थे। आरोप है कि कर अधीक्षक नरेश शिवालिया ने इन आदेशों का पालन करने में हीला-हवाली की और तीन दिनों तक कोई भी कदम नहीं उठाया गया। इसी को लेकर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कर अधीक्षक के नाम 24 मई को सख्त आदेश जारी करते हुए आदेशों की अवहेलना करने को लेकर फटकार भी लगाई। इन आदेशों में ईओ ने तीन दिनों में अभियान चलाकर अवैध विज्ञापन पट हटवाने के लिए कहा।

कर अधीक्षक नरेश शिवालिया ईओ के सख्त आदेश के अनुपालन में शनिवार को दोपहर बाद राजस्व निरीक्षक अमरजीत सिंह व अमित कुमार तथा जेसीबी और टीम के साथ सड़कों पर उतरे नजर आये। उन्होंने प्रकाश चौक से रोडवेज बस स्टैण्ड, एसएसपी आवास और रेलवे स्टेशन रोड पर चिन्हित अवैध होर्डिंग हटवाते हुए उनकी सामग्री को जब्त करने की कार्यवाही की। कर अधीक्षक ने बताया कि ये अभियान जारी रखा जायेगा। पहले भी विज्ञापन एजेंसियों को नोटिस जारी करते हुए अपने अवैध होर्डिंग हटवाने के लिए दिशा निर्देश जारी किये थे। अभियान देरी से चलाने पर उन्होंने कहा कि 24 मई को शाम के समय आदेश प्राप्त हुए थे। इसमें निर्माण विभाग से भी मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए कहा गया था। इसी को लेकर देरी हुई है। 87 होर्डिंग और 20 यूनीपोल अवैध पाये गये हैं, इनको तीन दिनों में हटवा लिया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  जिला पंचायत में मुजफ्फरनगर का नाम बदलने का प्रस्ताव पारित

Also Read This

गंगनहर में डूबे बालक का शव तीन दिन बाद मिला, गांव में मातम, परिवार में कोहराम

साथियों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए गया था 12 वर्षीय सुबहान अंसारी, एनडीआरएफ ने तलाश किया शव खतौली। थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी 12 वर्षीय बालक सुबहान अंसारी का शव रविवार सुबह तीन दिन बाद नंगली के रजवाहे में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बालक 8 मई को साथियों के साथ गंगनहर में नहाने गया था, तभी वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने गंगनहर में डूबने की आशंका जताई थी। इसे भी पढ़ें:  बलरामपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से दिल्ली जा रही बस में आग, 3 की मौतजानकारी के अनुसार शेखपुरा निवासी सुबहान अंसारी पुत्र रिजवान अपने दोस्तों के

Read More »

लालवाला विवाद के बीच नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट

लालवाला गांव में दलित-राजपूत संघर्ष के बाद जाना चाहते थे आसपा सांसद, पुलिस ने जाने से पहले रोका, आवास के बाहर भारी फोर्स तैनात सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में दो बीघा जमीन को लेकर दलित और राजपूत समाज के बीच हुए विवाद के बाद बढ़े तनाव में पुलिस सख्त रवैया बनाये हुए हैं। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद गांव लालवाला जाना चाहते थे, लेकिन उनको रविवार सुबह पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। प्रशासन ने छुटमलपुर स्थित उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है और किसी भी समर्थक को अंदर-बाहर आने-जाने पर नजर रखी जा रही है। इसे

Read More »