मुजफ्फरनगर में भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय

सभी बोर्ड के लिए आदेश जारी, नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय अब सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होंगे संचालित

मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक संचालित सभी विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालय एक जुलाई से विद्यालय खुलने के साथ ही नया समय लागू रहेगा। जबकि अन्य विद्यालय खुल चुके हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-हनुमान चौक पर टाटा मैक्स की टक्कर से महिला गंभीर घायल

उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित समय प्रातः 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक था, लेकिन लगातार बढ़ते तापमान और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का संचालन अब प्रातः 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक किया जाएगा।

बीएसए ने स्पष्ट किया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से जिले में सभी बोर्डों के अधीन संचालित नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यालयों पर लागू होगा। सभी विद्यालय प्रबंधनों को निर्देश दिए गए हैं कि संशोधित समय का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि भीषण गर्मी के बीच विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जा सके।

इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar-गणतंत्र दिवस पर मुजफ्फरनगर में सभी शराब की दुकानें रहेंगी बंद
Share This Article