मुजफ्फरनगर-जेई के नाम पर छह फर्जी फर्म बनाकर हो रही ऑनलाइन ठगी!

नगरपालिका परिषद् के जेई जलकल धर्मवीर सिंह के पैन कार्ड पर बना ली छह फर्जी फर्म, ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर हो रहा बिजनेस

मुजफ्फरनगर। जनपद में साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है, जिसमें ठगों ने नगरपालिका परिषद् के जलकल विभाग में तैनात जूनियर इंजीनियर की पहचान का दुरुपयोग करते हुए उनके दस्तावेज पर छह फर्जी कंपनियों का पंजीकरण कर डाला। ये फर्में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर कारोबार दिखा रही हैं, जबकि हकीकत में यह सब एक संगठित साइबर ठगी का हिस्सा प्रतीत हो रहा है। जेई ने इस संबंध में संबंधित थाने से लेकर एसएसपी कार्यालय तक शिकायती पत्र भेजे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। पीड़ित जेई का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो इन फर्मों का इस्तेमाल किसी बड़े आर्थिक अपराध में भी किया जा सकता है।
एक सरकारी अधिकारी के नाम और पहचान का दुरुपयोग करते हुए फर्जी फर्म बनाकर उनके नाम से ऑनलाइन शॉपिंग का एक बड़ा बाजार खड़ा कर दिया गया। इसमें लोगों को लुभावने ऑफर के सहारे आकर्षिक किया जा रहा है और एडवांस बुकिंग के नाम पर पैसा जमा कराकर ठगी की जा रही है। नलकूप विभाग में अवर अभियंता धर्मवीर सिंह नगर पालिका परिषद् में भी जलकल विभाग में जेई के पद पर कार्यरत हैं। सूत्रों के अनुसार उनकी पहचान से खिलवाड़ करते हुए ऑनलाइन कारोबार करते हुए ठगी करने का मामला सामने आया है।
पालिका के जलकल विभाग के जेई धर्मवीर सिंह को उनके नाम पर हो रहे ऑनलाइन शॉपिंग के कारोबार की जानकारी मिली तो उनके होश ही उड़ गये। पिछले दिनों जेई धर्मवीर सिंह के पास एक अंजान नम्बर से कॉल आई और फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वो उनके ऑनलाइन शॉपिंग फर्म से कुछ सामान खरीदना चाहते हैं और कैश ऑन डिलीवरी के आधार पर वो भुगतान करेंगे, तो यह सुनकर जेई चौंक गये। जेई ने फोन करने वाले से ऐसे किसी भी कारोबार में शामिल होने से इंकार किया तो कॉलर ने बताया कि उसको उनका नम्बर उसी ऑनलाइन शॉपिंग फर्म से ही मिला है।
कॉलर से जैसे तैसे जेई धर्मवीर ने पीछा तो छुड़ा लिया, लेकिन यह फोन कॉल उनकी नींद उड़ाने वाली साबित हो गई। उन्होंने तत्काल ही अपने अधिवक्ता से सम्पर्क कर सारी बता बताई तो अधिवक्ता ने उनके पैन कार्ड के नम्बर की जांच की, इसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि उनके पैन नम्बर पर जीएसटी विभाग में छह फर्मों का पंजीकरण कराते हुए ऑनलाइन शॉपिंग का कारोबार किया जा रहा है। जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि इनमें से चार फर्म को कुछ दिन पहले ही बंद किया गया है, जबकि दो फर्म ऑनलाइन शॉपिंग के कारोबार में अभी भी एक्टिव हैं, जो उनकी पहचान के आधार पर ही पंजीकृत हैं और उनका ही फोन नम्बर भी ऑनलाइन डिटेल में अंकित किया गया है। इसमें साइबर फ्रॉड होने की आशंका को देखते हुए जेई धर्मवीर ने तत्काल ही खालापार थाना प्रभारी महावीर सिंह से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। थाने पर कोई मुकदमा नहीं होने पर वो एसएसपी से कार्यालय में मिले और सारी बात बताते हुए प्रार्थना पत्र दिया, एसएसपी ने उनकी शिकायत को साइबर थाने के लिए रैफर कर दी, लेकिन इसके बाद भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने से जेई धर्मवीर परेशान हैं। उनके नाम पर ऑनलाइन शॉपिंग कम्पनी अभी भी चल रही है। बताया गया कि यह कंपनी लोगों को बाजार से सस्ते प्रोडक्ट देने का दावा कर लालच में फंसाती है और भुगतान के रूप में कुछ रकम एडवांस देने पर ही प्रोडक्ट देने की बात कर रही है। जो लोग पैसा एडवांस देते हैं, वो इनका शिकार बनकर रह जाते हैं।

इसे भी पढ़ें:  अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा खतौली द्वारा श्रावणी पर्व व मेधावी छात्र सम्मान समारोह की तैयारी शुरू

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  एसआईआर अभियान के तहत पटेलनगर में पांच दिवसीय विशेष मतदाता शिविर का शुभारंभस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका में निर्माण कार्यों के टैण्डर में पूल, वर्क ऑर्डर रोकेवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »