मुजफ्फरनगर-शहर की बेकरियों पर खाद्य विभाग का छापा, मचा हड़कम्प

मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए एफएसडीए टीम ने बेकरी प्रतिष्ठानों पर की छापेमारी

मुजफ्फरनगर। आगामी क्रिसमस पर्व के मद्देनज़र मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), मुजफ्फरनगर की टीम द्वारा सघन प्रवर्तन कार्यवाही की गई। शहर में अलग अलग स्थानों पर विभाग की टीमों ने बेकरियों पर की छापामार कार्यवाही के बाद जांच पड़ताल की तो हड़कम्प मच गया। इस दौरान कुछ बेकरी वाले तो अपनी दुकानों को बंद कर फरार भी हो गये थे।

इसे भी पढ़ें:  बरनाला स्टील पर छापाः दो एकाउंटेंट भी साथ ले गई सीजीएसटी की टीम

सहायक आयुक्त (खाद्य), मुजफ्फरनगर श्रीमती अर्चना धीरान ने बताया कि आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ तथा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशों के क्रम में बुधवार को जनपद के विभिन्न बेकरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच हेतु नमूने संग्रहित किए गए।
प्रवर्तन कार्यवाही के अंतर्गत मैसर्स तुषार बेकर्स, ए टू जेड रोड से पाइनएप्पल केक का एक नमूना, मैसर्स बेकर्स बैक, पटेल नगर, नई मंडी से रेड वेलवेट केक का एक नमूना तथा मैसर्स गुड लाइफ बेकरी, गांधी कॉलोनी से पाइनएप्पल स्ट्रॉबेरी केक और रेड वेलवेट केक के एक-एक नमूने लिए गए। इस प्रकार कुल चार नमूने संग्रहित कर खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, लखनऊ को जांच हेतु प्रेषित किए गए हैं। अर्चना धीरान के अनुसार जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार, वैभव शर्मा, पूनम कुमारी, सुनील कुमार एवं विशाल चौधरी शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी से मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Also Read This

वार्ड 41 आदर्श कॉलोनी में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ

मुजफ्फरनगर। वार्ड संख्या 41, आदर्श कॉलोनी में सभासद हिमांशु कौशिक के आवास पर “मिशन फिट भारत – हमारा देश, हमारी जिम्मेदारी” अभियान के तहत एक निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में वार्ड के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी सेहत की जांच कराई। इसे भी पढ़ें:  बरनाला स्टील पर छापाः दो एकाउंटेंट भी साथ ले गई सीजीएसटी की टीमशिविर में मौजूद अनुभवी और प्रतिष्ठित डॉक्टरों की टीम ने लोगों का बॉडी वेट, बॉडी मास इंडेक्स (BMI), बॉडी फैट, रेस्टिंग मेटाबॉलिज्म, स्केलेटल मसल्स और विसरल फैट जैसी जरूरी जांचें कीं। जांच के साथ-साथ डॉक्टरों ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को

Read More »

नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही बच्चों को भेजा गया घर

नोएडा। शुक्रवार सुबह नोएडा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कई नामी स्कूलों को बम विस्फोट की धमकी वाला ई-मेल मिला। सबसे पहले शिव नादर स्कूल और रामाज्ञा स्कूल को इस तरह के धमकी भरे मेल मिलने की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। पुलिस टीम तुरंत संबंधित स्कूल परिसरों में पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल प्रशासन ने किसी भी तरह का जोखिम न लेते हुए बच्चों को घर भेजने का फैसला किया। इसे भी पढ़ें:  पुरबालियान में चल रहा था अवैध नर्सिंग होम, अधिकारियों ने लगाई सीलबच्चों को

Read More »

दिल्ली-NCR में बदला मौसम: बारिश, तेज हवाएं और ठंड की वापसी के संकेत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर इलाकों में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। राजधानी, नोएडा और गाजियाबाद समेत कई क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि तेज हवाओं और गरज-चमक ने लोगों को चौंका दिया। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों और दिनों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बदलाव अस्थायी नहीं है और आने वाले कुछ दिनों तक इसका असर देखने को मिल सकता है। क्यों बदला अचानक मौसम? जनवरी का महीना आम तौर पर कड़ाके की सर्दी के लिए जाना जाता है, लेकिन

Read More »

मिर्जापुर में जिम की आड़ में धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा, एनकाउंटर में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

मिर्जापुर। मिर्जापुर में फिटनेस सेंटर की आड़ में चल रहे एक संगठित अपराध नेटवर्क का खुलासा होने से हड़कंप मच गया है। जिम के नाम पर युवतियों को फंसाने, अश्लील सामग्री के जरिए ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दो पीड़िताओं की शिकायत के बाद शुरू हुई जांच अब एक बड़े रैकेट तक जा पहुंची है, जिसके तार कई जिम, ट्रेनरों और यहां तक कि एक पुलिसकर्मी से भी जुड़े मिले हैं। एनकाउंटर में पकड़ा गया मास्टरमाइंड पुलिस के मुताबिक, इस पूरे नेटवर्क का मुख्य आरोपी जिम संचालक फरीद अहमद है, जिसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई

Read More »

देवबंद के जड़ौदा जट पहुंचे CM योगी, राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता को दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सहारनपुर जनपद के देवबंद क्षेत्र स्थित गांव जड़ौदा जट पहुंचे। मुख्यमंत्री ने राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता डॉ. राजकुमार रावत के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। डॉ. राजकुमार रावत का 13 जनवरी को निधन हो गया था, जिसके बाद से उनके आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा हुआ है। इसे भी पढ़ें:  ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी से मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तय कार्यक्रम के अनुसार शाम करीब 4:10 बजे जड़ौदा जट पहुंचे और लगभग 15 मिनट बाद 4:25 बजे वहां से रवाना हो गए।

Read More »