पीएम मोदी ने बदली देश की तस्वीर, जनकल्याण और सुशासन को मिली नई दिशाः सोमेन्द्र तोमर

प्रभारी मंत्री बोले- 12 वर्षों में युवाओं, किसानों, महिलाओं और मजदूरों के हितों को केंद्र में रखकर बनाई गईं योजनाएं

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने और देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर उनकी उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन देखने को मिला है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारों ने समाज के प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने एवं देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री का कीर्तिमान स्थापित करने के उपलक्ष्य में शनिवार को मेरठ रोड स्थित आईटीआई सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2014 में प्रधान सेवक के रूप में कार्यभार संभालते हुए ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के मंत्र के साथ देश के विकास का अभियान शुरू किया। उनकी सरकार ने विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं, किसानों और मजदूरों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए अनेक योजनाएं लागू कीं। इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बेशकीमती जमीनों के लिए तीन बुजुर्गों का कत्ल

प्रदेश सरकार में राजनीतिक पेंशन और सैनिक कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश में आधारभूत ढांचे का अभूतपूर्व विकास हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण की गति कई गुना बढ़ी है। भारत ने विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है और जनविश्वास व सुशासन के प्रति जनता का भरोसा लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राष्ट्रीय हित को सर्वाेपरि रखते हुए निर्णय लिए गए, जिनमें जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण जैसे ऐतिहासिक कदम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भी प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में सर्वाधिक एक्सप्रेस-वे और हवाई अड्डों का निर्माण हुआ है। गंगा एक्सप्रेस-वे विकास का नया प्रतीक बनकर उभरा है। रेल और सड़क संपर्क में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। जल संरक्षण और नदियों को स्वच्छ बनाने के लिए जल शक्ति अभियान और नमामि गंगे जैसी योजनाओं पर प्रभावी ढंग से कार्य किया गया है।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं ने गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों और उद्यमियों को सशक्त बनाने का काम किया है। युवाओं को केवल रोजगार पाने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाने के लिए विभिन्न स्वरोजगार और उद्यमिता योजनाएं संचालित की गईं। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) व्यवस्था से सरकारी सहायता का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। महिलाओं के सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि मातृशक्ति को सम्मान और अवसर प्रदान करने के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई हैं। हर घर जल योजना के माध्यम से करोड़ों ग्रामीण परिवारों तक पेयजल पहुंचाया गया है। स्वच्छ भारत मिशन के जरिए स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ी है और जीवन स्तर में सुधार आया है।

इसे भी पढ़ें:  शातिर ठग-पुलिस कर्मी बनकर महिला को डराया और ले उड़ा सोने के जेवर

किसानों के हितों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न प्रदान कर किसानों के सम्मान को नई ऊंचाई दी गई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता मिल रही है। किसान कल्याण के क्षेत्र में केंद्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना को गरीबों के लिए बड़ी राहत बताते हुए कहा कि इससे करोड़ों लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिली है। कोविड-19 महामारी के दौरान भारत ने न केवल अपने नागरिकों की रक्षा की बल्कि विश्व के कई देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराकर वैश्विक नेतृत्व का परिचय दिया। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और आधुनिकीकरण की दिशा में भी उल्लेखनीय कार्य हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  सपा नेता आजम खान को हाईकोर्ट से डुंगरपुर केस में जमानत मंजूर

मुजफ्फरनगर जनपद के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए डॉ. तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार किसी विशेष जिले को प्राथमिकता नहीं देती, बल्कि पूरे देश और पूरे प्रदेश को समान दृष्टि से देखती है। विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक और धार्मिक विरासतों के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मीडिया सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश सरकार में कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी, पूर्व विधायक उमेश मलिक व प्रमोद उटवाल के साथ अभिषेक चौधरी, मीडिया प्रभारी पवन अरोरा, पंकज माहेश्वरी सहित रालोद एवं भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रेस वार्ता के बाद प्रभारी मंत्री ने केन्द्र एवं यूपी सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार के लिए आईटीआई परिसर में आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और स्टॉल्स का भ्रमण कर निरीक्षण भी किया। डीएम उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय वर्मा भी मौजूद रहे।

Also Read This

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर–दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बेकाबू होकर पलटी टूरिस्ट वॉल्वो बसआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल 11-12 रुपये तथा यू2एस

Read More »