गांव खानूपुर की बेटी बनी मिसाल, AIIMS दिल्ली में DM के लिए चयन

मंसूरपुर। ग्रामीण क्षेत्र के गांव खानूपुर मिल, मंसूरपुर की रहने वाली डॉक्टर ईशा कवल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन देश के प्रतिष्ठित संस्थान एम्स दिल्ली में व्यसन मनोचिकित्सा (Addiction Psychiatry) विषय में डीएम (DM) की पढ़ाई के लिए हुआ है।

डॉक्टर ईशा के पिता स्वदेश कुमार ने बताया कि उन्होंने एमबीबीएस और एमडी की पढ़ाई एम्स पटना से पूरी की है। उनकी माता डॉ. अर्चना मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के फिजियोलॉजी विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ कॉलेज पढ़ने गई युवती का अपहरण, पिता ने कराई एफआईआर

डॉक्टर ईशा के चयन की खबर से खानूपुर गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बताया जा रहा है कि वह ग्रामीण क्षेत्र की पहली छात्रा हैं, जिनका चयन इतनी उच्च स्तरीय मेडिकल पढ़ाई (DM) के लिए हुआ है। उनकी इस सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  वाल्मिकी समाज ने नव निर्वाचित संगठन अध्यक्ष बृजमोहन का किया स्वागत
Share This Article