भारत विकास परिषद की जिला कार्यकारिणी सभा में सेवा, संस्कार और संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद जिला मुजफ्फरनगर की जिला कार्यकारिणी सभा का आयोजन रविवार को मुजफ्फरनगर के रेलवे रोड स्थित ट्यूलिप रेस्टोरेंट में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला सह-समन्वयक अकुल अग्रवाल ने किया। सभा का शुभारंभ प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव, प्रांतीय महासचिव मुकेश चंद गुप्ता, प्रांतीय वित्त सचिव प्रवीण गुप्ता, प्रांतीय संयोजिका महिला सहभागिता आशा जैन, प्रांतीय उपाध्यक्ष अचिन कंसल सहित अन्य पदाधिकारियों एवं जिला कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद जिला महिला सहभागिता पूर्णिमा कांबोज एवं पारुल गुप्ता ने वंदे मातरम् की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

इसे भी पढ़ें:  उज्ज्वल आत्मदाह कांडः 8 दिसम्बर से कॉलेज गेट पर बेमियादी धरना देंगे परिजन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं अन्य प्रांतीय पदाधिकारियों का पटका पहनाकर सम्मान किया गया। समय की पाबंदी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समय पर पहुंचने वाले सदस्यों को ड्रा के माध्यम से सम्मानित भी किया गया। सभा में विराट, संकल्प, संगम, समृद्धि, सम्राट, विवेक, अमेठी, दिव्य, शक्ति और उदय शाखाओं के सचिवों ने अप्रैल से जुलाई 2026 तक की चार माह की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रांतीय पदाधिकारियों ने प्रस्तुत रिपोर्टों की समीक्षा करते हुए संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने, सेवा कार्यों को विस्तार देने तथा युवा एवं महिला सहभागिता बढ़ाने पर बल दिया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-शहर के बाद अब गांव में नाबालिग किशोरी से गैंगरेप, एसएसपी गंभीर

प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव ने परिषद के सेवा, संस्कार, सहयोग और समर्पण के मूल उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। जिला समन्वयक विशाल शर्मा ने पिछले चार माह में सभी शाखाओं द्वारा किए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सक्रिय सहभागिता बनाए रखने का आग्रह किया। कार्यक्रम का समापन जिला मीडिया प्रभारी शरद ऐरन द्वारा राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात सभी सदस्यों ने स्नेहपूर्ण वातावरण में रात्रिभोज का आनंद लिया। कार्यक्रम में विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, महिला सहभागिता सदस्य एवं बड़ी संख्या में परिषद के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

इसे भी पढ़ें:  देवशयनी एकादशी पर सत्संग का आयोजन
Share This Article