पंकज प्रकाश राठोड का तबादला, दीपक पाल नये सिटी मजिस्ट्रेट

पंकज देवरिया में संभालेंगे एडीएम वित्त एवं राजस्व का पद, बुलन्दशहर में एसडीएम का दायित्व निभा रहे थे दीपक

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 आईएएस और 34 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन स्तर से जारी तबादला आदेश के बाद मुजफ्फरनगर के नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को पदोन्नति मिली है। उन्हें अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), देवरिया के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में निजी अस्पतालों पर छापा: जीवन दाता हॉस्पिटल सील, अपेक्स को कारण बताओ नोटिस

पंकज प्रकाश राठौड़ 2019 बैच के पीसीएस अफसर हैं और मूल रूप से लखीमपुर खीरी जनपद के निवासी पंकज को मई 2025 में मुजफ्फरनगर में सिटी मजिस्ट्रेट बनाकर भेजा गया था, इससे पहले वो मेरठ में डिप्टी कलेक्टर के रूप में तैनात रहे। उनके स्थानांतरण के बाद मुजफ्फरनगर में नगर मजिस्ट्रेट के पद पर नए अधिकारी की तैनाती की गई है। बुलंदशहर में एसडीएम के पद पर तैनात दीपक कुमार पाल को पदोन्नति के बाद मुजफ्फरनगर का नया नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। शासन के इस निर्णय के साथ ही जिले के प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मासूम बेटे के साथ ससुराल के गेट पर धरने पर बैठी महिला

दीपक पाल साल 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी है, वो मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले हैं और आईटी इंजीनियिर हैं। उन्होंने आईटी विषय में बी. टेक. तक शिक्षा ग्रहण की है। 36 वर्षीय दीपक पाल की पहली प्रशासनिक सेवा की शुरूआत कानपुर नगर से हुई, वो चार मई 2020 से नौ सितम्बर 2022 तक वहां डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात रहे। इसके पश्चात उनका स्थानांतरण जनपद आगरा में कर दिया गया था, वहां तीन जुलाई 2023 को उनको बुलन्दशहर जनपद में डिप्टी कलेक्टर बनाकर भेजा गया, वो वहां पर विभिन्न तहसीलों में एसडीएम के पद पर तैनात रहे और अब उनको प्रमोशन के साथ मुजफ्फरनगर में नगर मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  कानपुर कचहरी में हंगामा: गिरफ्तारी के दौरान वकील ने दरोगा को थप्पड़ मारा, लॉ स्टूडेंट पर हमले का आरोपी भेजा गया जेल
Share This Article