थाना फतेहपुर पुलिस ने मुठभेड़ मे एक बदमाश को दबोचा 

सहारनपुर । थाना फतेहपुर पुलिस की देर रात बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे घायल हालत में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। फरार अभियुक्त की तलाश हेतु लगातार कॉम्बिंग की जा रही

 

सोमवार की रात्रि को थाना फतेहपुर पुलिस टीम द्वारा बड़कला से चमारीखेड़ा की तरफ जाने वाली रोड पर रजापुर कलाहटी कट के पास गस्त के साथ-साथ वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी चमारीखेड़ा की तरफ से एख मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखायी दिखे। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवार संदिग्धो से पूछताछ हेतु रुकने का ईशारा किया गया। पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध मोटरसाइकिल चालक द्वारा मोटरसाइकिल मोड़कर हड़बड़ी में तेज गति से वापिस ग्राम रजापुर की तरफ जाने वाली चकरोड पर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा संदिग्धो पीछा किया गया। कुछ दुरी पर जाकर मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गयी। पुलिस टीम को अपने नजदीक आता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 01 बदमाश के पैर में गोली लगने से घायलवस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल अभियुक्त की पहचान वरीश पुत्र नसीम निवासी ग्राम सिकन्दरपुर भेसवाल थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार के रुप में हुई एंव उसका एक अन्य साथी जंगल व अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। फरार अभियुक्त की तलाश हेतु लगातार कॉम्बिंग की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा, एक खोखा कारतूस 315 बोर, गोकशी करने के उपकरण एवं एक मोटरसाइकिल बरामद हुई । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल अभियुक्त वरीश उपरोक्त के विरुद्ध जनपद हरिद्वार के भगवानपुर पर गोकशी व दुष्कर्म एवं जनपद सहारनपुर के थाना गागलहेडी पर गोकशी जैसे संगीन अपराधों में करीब आधा दर्जन मुकदमें पंजीकृत है।

इसे भी पढ़ें:  रुद्राक्ष साक्षात शिव के अश्रु रूप में शिव रूप :स्वामी कालेंद्रानंद
Share This Article