कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से किया सभी को झूमने पर विवश 

सहारनपुर। कलाकार एकता मंच के बैनर तले एक शाम संगीत जगत के अनमोल सितारों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर प्रस्तुति देते हुए सभी को झूमने पर विवश कर दिया।

 

अंबाला रोड़ स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि हर्षदीप सिंह द्वारा फीता काट कर किया गया।

इसे भी पढ़ें:  रेलवे कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का समाधान कराएगी यूनियन: अजय बिरला

मुख्य अतिथि दिलबहार राणा ने दीप जला कर शमा रौशन की। रुड़की, मुजफ्फरनगर सहारनपुर के कलाकारों ने देर रात तक कार्यक्रम में प्रस्तुति देकर समा बांधे रखा। कार्यक्रम मे प्रथम पुरस्कार मुशीर साबरी, द्वितीय पुरस्कार शकील अहमद, तृतीय पुरस्कार मुहम्मद आमिर को मिला। कार्यक्रम का संचालन संयोजक उस्मान माननी व जावेद अख्तर ने किया। निर्णायक मण्डल में सदाकत अली, संजय शर्मा, अयाज़ उस्मानी, बिलाल अहमद रहे। कार्यक्रम में अयाज़ उस्मानी, नौशाद सहारनपुर, नसीम उस्मानी, बिलाल अहमद, अरशद अहमद, दिलबहार मलिक, रिज़वान सहारनपुर, शहज़ाद चौधरी, जावेद अख्तर, मुस्तकीम राणा, रईस अंसारी, असलूब उस्मानी,जावेद राणा, सलीम सिद्दीकी, मुदस्सिर राणा, उमर राणा, सरफराज खान, महफूज़ अली, डॉक्टर मोनिश खान, शाहनवाज मालिक, अब्दुल सलाम सहारनपुरी, मोहम्मद अली एडवोकेट, डॉक्टर अय्यूब, सन्नी गौतम आदि रहे।

इसे भी पढ़ें:  960 अभ्यर्थी मे से 810 अभ्यर्थियों ने की सफलता हासिल 
Share This Article