देवबंद में पुलिस की दो गोतस्करों से मुठभेड़, एक गिरप्तार, एक फ़रार 

सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र में पुलिस की गोकशी की कोशिश कर रहे दो आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे घायल हालत में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक जिंदा गोवंश, तमंचा, कारतूस, बाइक और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।

इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी ने किया अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का अनावरण

 

विगत रात्री देवबंद थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ देवबंद-बरला मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि सांपलाखत्री गांव के जंगल में दो लोग एक बछड़े की गोकशी करने की तैयारी कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम जंगल में पहुंची तो दो लोग गोवंश के पास गोकशी की कोशिश करते मिले। आरोपियों ने पुलिस टीम को देखते ही जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। दूसरा आरोपी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पारस एनक्लेव के फ्लैट में लगी आग, कुत्ते और तोतों की मौत

घायल आरोपी की पहचान शकील के रूप में हुई है। उसके पास से .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। इसके अलावा एक जिंदा गोवंश, बाइक और गोकशी के उपकरण भी मिले हैं। घटना के बाद पुलिस ने जंगल में कांबिंग की, लेकिन फरार आरोपी का पता नहीं चल सका। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली ढाबे पर शातिर ठग ने उत्तराखंड के व्यक्ति को बनाया शिकार
Share This Article